फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   चांद के दीदार के साथ बोले ईद मुबारक

चांद के दीदार के साथ बोले ईद मुबारक

Fri, 15 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
चांद के दीदार के साथ बोले ईद मुबारक
बलरामपुर। शुक्रवार को रोजा इफ्तार के बाद लोगों ने चांद का दीदार किया । चांद का दीदार होने पर शनिवार को ईद का त्यौहार मनाने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखे । ईद को लेकर बाजारों में भी काफी रौनक रही । लोगों ने देर रात तक कपड़े, फुटवेयर व अन्य समानों की खरीददारी की । घरों में सेवइयों के साथ-साथ अन्य पकवान बनाने के लिए महिलाएं तैयारियों में जुट गई हैं। घरों की साफ सफाई के साथ-साथ सजाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। ईद त्यौहार को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं। ईद की नमाज पढने के लिए ईदगाहों में भी व्यापक तैयारियां की गई हैं । ईदगाहों को रंगीन लाईट व झालरों से सजाया गया है । ईद की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ईदगाहों के पास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है । ईद की नमाज के समय यातायात व्यवस्था को जारी रखने के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है ।
विज्ञापन


ईद को लेकर परिवारों में खासा उत्साह
शनिवार को ईद बड़े ही हर्षोलास के साथ मनाएंगे । इस बार नगर पालिका का चेयर पर्सन चुने जाने के कारण जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं । इस बार के ईद में परिवार को खुश रखने के साथ-साथ नगरवासियों के लिए नागरिक सुविधाएं बेहतर करने का हर संभव प्रयास करुंगी । ईद की खुशियां मनाने के लिए अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है ।
विज्ञापन


किताबुन्निशा, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर
मेरे परिवार में ईद त्यौहार हमेशा बड़े ही धूम धम के साथ मनाया जाता है । इस बार भी ईद को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं । हमारे परिवार के लिए हर ईद खास है क्योकि इससे आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है । हर साल की तरह इस बार भी हर जाति धर्म के लोगों को ईद की खुशियां बांटने के लिए आमंत्रित किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकबाल जावेद फ्लावर, सपा जिला महासचिव बलरामपुर

आपसी प्रेम व भाईचारगी बनाए रखने का संदेश देता है ईद
-जामिया अरबिया अनवारुल कुुरान डिग्री कालेज के शिक्षक मौलाना शमीम अहमद कादरी एवं मदरसा जामिया अरबिया फखरुल उलूम के शिक्षक मौलाना मुफ्ती अनवर अहमद बरकाती ने बताया कि ईद का त्यौहार रोजेदारों के लिए इनाम का दिन है । ईद हमे संकट के समय में भी इमान न छोड़ने की प्रेरणा देती है । ईद का त्यौहार हम सब को आपस मे प्रेम व भाईचारगी के साथ रहने का संदेश देती है।

यहां पढी जाएगी ईद की नमाज
- ईद की संबंध में मरकजी चांद कमेटी दरबारे मिनाईया बलरामपुर युनिट के सदर डा. इकबाल अहमद ने बताया कि ईद की नमाज को लेकर नगर के मस्जिद व ईदगाहों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । निधारित समय के अनुसार मस्जिद व ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।

मस्जिद / ईदगाह समय
बीबी बांदी साहिबा मस्जिद बड़ा पुल 8.00 बजे
हाजी इब्राहीम मस्जिद गोविन्द बाग 8.30 बजे
बीबी बांदी साहिबा ईदगाह सराय फाटक 9.00 बजे
बीच वाली ईदगाह सराय फटक 9.30 बजे
बड़ी ईदगाह नौशहरा 10.00 बजे

शांति व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम
-डीएम कृष्णा करुणेश एवं एसपी राजेश कुमार राय ने जनपदवासियों को ईद की बधाई देते हुए बताया की त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं । सभी मस्जिद व ईदगाहों के साथ-साथ प्रमुख मागों व सार्वजनिक स्थलों पर प्रयाप्त पुलिस बल तैनात किया गया है । सभी पुलिस अधिकारियों को भ्रमणशील रह कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहने का निर्देश दिया गया है । जिन स्थानों पर मस्जिद व ईदगाह के बाहर भी सड़क पर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी वहां पूर्व की तरह रुट डायवर्जन किया जाएगा।


नागरिक सुविधाओं का रखा जाएगा ख्याल
-ईद त्यौहार को लेकर नगर के सभी मस्जिद, ईदगाह, कब्रिस्तान व मजार के आस-पास तथा प्रमुख मार्गो पर सुबह-शाम साफ सफाई तथा चुने व पानी का छिड़काव कराया जाएगा । बिजली न रहने पर भी जनरेटर के माध्यम से ओवर हेड टैंक द्वारा पूरे दिन जलापूर्ति की जाएगी । नमाज पढ़ने वालों के लिए मस्जिद व ईदगाहों के पास स्टैंड पोस्ट व पानी का टैंकर भी खड़ा किया जाएगा ।
शाबान अली, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed