{"_id":"5ae75e314f1c1b9b098b7637","slug":"111525112369-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में फेल होने पर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में फेल होने पर लगाई फांसी
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल में फेल होने पर लगाई फांसी
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के एक छात्र ने यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल होने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र इस समय अपनी मां के साथ दिल्ली में रह रहे पिता के पास गया था। वहीं पर उसने फांसी लगाई। घटना की जानकारी होने पर यहां परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
उधर, माधव शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य जय भारत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर वह छात्र गौरव शुक्ल के घर गए थे, जहां उसके फांसी लगाने का पता चला। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताया।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के नुसुद्दीनपुर निवासी विनय शुक्ल दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनका पुत्र गौरव शुक्ल (18) माधव शिक्षा निकेतन में हाईस्कूल का छात्र था। गौरव एक सप्ताह पहले मां के साथ पिता से मिलने दिल्ली गया था।
विज्ञापन
रविवार को यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया। छात्र ने जब अपना रिजल्ट देखा तो फेल था। बताया जाता है कि दिल्ली में गौरव ने मां को फल लेने के लिए बाजार भेज दिया था। पिता ड्यूटी करने गया था। इसी दौरान गौरव ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।