फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   26 हजार परिवारों के खातों में जाएगी राशन की सब्सिडी

26 हजार परिवारों के खातों में जाएगी राशन की सब्सिडी

Sat, 28 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
26 हजार परिवारों के खातों में जाएगी राशन की सब्सिडी
फैजाबाद। देश की सभी योजनाओं को डिजिटल किए जाने संबंधी प्रोग्राम के तहत सामान्य वितरण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले राशन की सब्सिडी को भी ऑनलाइन किया जा रहा है। यह सब्सिडी लाभार्थियों के नाम से सीधे खाते में ट्रांसफर होगी। खास बात यह है कि सब्सिडी देने की योजना का आगाज अयोध्या नगर निगम से होगा। इसके लिए स्वत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आकर डीबीटी योजना को लांच करेंगे। जिले में इसकी तैयारियां की जा रही हैं। योजना में अयोध्या नगर निगम के 26 हजार अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रदेश में सबसे पहले सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशों पर डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना को लागू करने का खाका खींचा गया है। फैजाबाद के अयोध्या नगर निगम व बागपत की तिरघड़ा तहसील को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत राशन कार्डधारकों को मिलने वाली सब्सिडी सीधे कार्डधारकों के खाते में ट्रांसफर होगी। अयोध्या नगर निगम में इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। मौजूदा समय में अयोध्या नगर निगम में 26 हजार अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारक हैं। इन 26 हजार परिवारों में एक लाख से अधिक सदस्य शामिल हैं। जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से अब तक 25 हजार 200 परिवार के मुखिया तथा 76 हजार परिवार के सदस्यों का सत्यापन कराया जा चुका है। इन सभी परिवार के मुखिया व सदस्यों का आधार कार्ड लिंक करा दिया गया है। शेष 800 मुखिया व 17 हजार परिवार के सदस्यों के आधार को दोबारा ठीक कराया जा रहा है। इसमें अधिकांश लोग ऐसे हैं, जिनका अंगूठा कि न्ही कारणों से बायोमीट्रिक मशीनें नहीं ले रही हैं। इसमें कोटेदारों की मदद से मिस मैच कार्डधारकों की आधार की फोटोकॉपी व डाटा बेस में इंट्री कराने में उनकी सहायता ली जा रही है। दूसरी ओर पीएफएमएस सिस्टम के तहत अयोध्या नगर निमग के 26 हजार अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों में 2100 कार्डधारक ऐसे हैं, जिनके आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर या नाम मैच नहीं हो पाए हैं। ऐसे कार्डधारकों के बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लेकर मिलान कराया जा रहा है। उम्मीद है कि परिवार के मुखिया या सदस्यों के आधार लिंक कराने व बैंक की डिलेट को दुरुस्त कराने का कार्य एक माह में संपन्न हो जाएगा। इसके बाद डीबीटी योजना की लांचिंग व लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि ट्रांसफर होगी।
विज्ञापन


बायोमीट्रिक डिस्ट्रीब्यूशन में फैजाबाद अव्वल
प्रदेश में राशन वितरण प्रणाली के अंतर्गत बायोमीट्रिक डिस्ट्रीब्यूशन में फैजाबाद जनपद अव्वल रहा है। मार्च में 92.40 प्रतिशत कार्डधारकों को बायोमीट्रिक मशीन के माध्यम से राशन वितरित किया गया है। इसके अलावा अन्य माह में लगातार फैजाबाद बायोमीट्रिक डिस्ट्रीब्यूशन में अन्य जनपदों की अपेक्षा अव्वल रहा है। जहां तक नगर निगम अयोध्या का प्रश्न है, यहां पर बायोमीट्रिक राशन डिस्ट्रीब्यूशन में प्रदेश के अन्य नगर निगमों की अपेक्षा बेहतर स्थिति रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्डधारकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!
प्रदेश में अभी तक अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को दो रुपये प्रति किलो गेहूं व तीन रुपये प्रति किलो चावल सीधे कोटेदार से मिलता है। परंतु गेहूं में केंद्र सरकार की ओर से 22.09 व चावल में 29.64 रुपये की सब्सिडी मिलती है। अब अगर इसी आधार पर सब्सिडी दी जाएगी तो अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को गेहूं 24.90 रुपये प्रति किलो व चावल 32.64 रुपये प्रति किलो खरीदना होगा। हालांकि अभी तक कौन सी सब्सिडी कार्डधारकों को दी जाएगी, इसका पता नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी शोभनाथ यादव बताते हैं कि कितनी सब्सिडी दी जाएगी, इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है।


शासन ने डीबीटी योजना के तहत अयोध्या नगर निगम में पायलट प्रोजेक्ट चलाने का निर्णय लिया है। इसमें अंत्योदय व पात्र गृहस्थी वाले कार्डधारकों को मिलने वाली सब्सिडी सीधे कार्डधारकों के खाते में ट्रांसफर होगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। तैयारियां पूर्ण होने के बाद योजना की लांचिंग सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से की जाएगी।
- शोभनाथ यादव, जिला पूर्ति अधिकारी, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed