फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नगर के सभी वार्डों में बनेगी सड़क व नाली

नगर के सभी वार्डों में बनेगी सड़क व नाली

Thu, 22 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नगर के सभी वार्डों में बनेगी सड़क व नाली
मनकापुर (गोंडा)। डाक बंगला परिसर में गुरुवार को चौपाल लगाकर सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान भी किया। इस दौरान लोगों ने राशन, नाली, सड़क, पेयजल, शौचालय व अतिक्रमण जैसी शिकायतें की। निकाय चुनाव के दो महीने बाद नगर का हाल जानने के लिए सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने डाक बंगला परिसर में नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, वार्ड के सभासदों व नगरवासियों के साथ चौपाल लगा कर शिकायतें सुनीं, जिसमें मुख्य मुद्दा नगर में नाली, सड़क व खड़ंजा रहा। जिस पर सांसद ने आरईएस विभाग के जेई अमरेश सिंह से जलनिकासी का मास्टर प्लान तैयार कर नाली का नक्शा बनाने व इस्टीमेट देने का निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि मास्टर प्लान तैयार होने के बाद नगर के सभी वार्डों में नाली व सड़कें बनाई जाएंगी। स्टेशन रोड पर दुकान लगा रहे फुटकर सब्जी विक्रेताओं को मुख्य सब्जी मंडी में ही दुकान लगाने के निर्देश दिए। शास्त्री नगर के सभासद वैभव सिंह ने शिकायत की कि नगर क्षेत्र में पांच कोटे की दुकानें हैं, जिसमें सरकारी राशन विक्रेता गरीब कार्ड धारकों के साथ मनमानी करते हुए कम राशन देकर अधिक पैसा वसूल रहे हैं। इस मामले को सांसद ने गंभीरता से लेते हुए कोटेदारों के खिलाफ जांच कराने की बात कही। नगर के सभी सभासदों से कूड़ेदान रखवाने व साफ-सफाई में सहयोग करने को कहा। सामाजिक कार्यकर्ता दिव्या दिव्य दर्शनी ने मच्छरों से बचाव के लिए नगर में फागिंग की व्यवस्था कराने व शास्त्री नगर में शौचालय बनवाने की मांग की। इस मौके पर कोतवाल अशोक सिंह, एसडीओ विद्युत एके कुशवाहा, जेई विद्युत पवन कुमार, सभासद अखंड प्रताप सिंह, आशू तिवारी, ओमप्रकाश सोनी, बबलू सोनी, संजय साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed