{"_id":"5a4926744f1c1ba7668bd2c6","slug":"111514743412-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे व ठंड से नहीं मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे व ठंड से नहीं मिली निजात
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे और शीतलहर से ठिठुरे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लोगों को कोहरे और ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। रविवार की सुबह भले ही घना कोहरा न रहा हो, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं दिखी। दोपहर में धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शाम होते ही फिर गलन बढ़ने और कोहरा गिरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं प्रशासन की ओर से प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम के रुख में आए बदलाव की वजह से कुछ दिनों से ठंड बढ़ी है। इसके अलावा कोहरा भी गिरने लगा है। शनिवार को तो पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और सर्द हवाओं के चलने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही लोग सड़कों पर नजर आए जो नौकरी पेशा या फिर जरूरतमंद थे। रविवार को भले ही कोहरा उतना ज्यादा न हो, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं थी। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। कई स्थानों पर तो लोग धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। वहीं शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई और सर्द हवाओं के चलने की वजह से लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। ठंड से बचने के लिए अपने खर्च पर अलाव जलवाए, लेकिन प्रमुख स्थान पर प्रशासन की ओर से अलाव जलवाने के अभी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे सबसे ज्यादा दिक्कतें गरीब तबके के लोगों को हो रही हैं। इस बाबत अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि सभी एसडीएम को आदेश दिए गए हैं कि वह गरीबों को ठंड से बचाने के लिए उनमें कंबलों का वितरण कराएं। चिहिन्त स्थानों पर अलाव जलवाने के भी आदेश दिए गए हैं।