{"_id":"59e3ada14f1c1b59678b6135","slug":"111508093345-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास हुआ
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र की किशोरी (13) रविवार की सुबह नित्यकर्म के लिए गई थी। बताते हैं कि वहां पर गांव का हलीम पहले से ही घात लगाकर बैठा था।
जैसे ही किशोरी उधर से गुजरी, हलीम ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसे करीब के खेत में खींच ले गया और डरा धमका कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ आते देख आरोपी किशोरी को मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया।
पीड़िता के परिवार ने इस संबंध में गांव के हलीम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि इस मामले में छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।