फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11,000 applied to become new voters, 600 of whom were 18-19 years old.

Lucknow News: नया मतदाता बनने के लिए 11 हजार ने किया आवेदन, 600 की उम्र 18-19 वर्ष

Mon, 23 Feb 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
11,000 applied to become new voters, 600 of whom were 18-19 years old.
फाॅर्म भरने पहुंचे मतदाता।
लखनऊ। संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण के तहत रविवार को चले विशेष अभियान में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। जिले के सभी 3,789 बूथों पर सुबह से ही नए मतदाता बनने के लिए लंबी कतारें नजर आईं।
विज्ञापन


अभियान के दौरान करीब 11 हजार लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म भरे। इनमें 600 से अधिक युवा 18-19 वर्ष आयु वर्ग के हैं, जो पहली बार वोट डालने के लिए उत्साहित हैं। अभियान के तहत नाम में सुधार के लिए भी आवेदन आए। कुल 1350 लोगों ने नाम दुरुस्त कराने और 180 लोगों ने नाम कटवाने के लिए फॉर्म जमा किए। सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि कई बूथों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

दोबारा नोटिस से बढ़ी परेशानी

सत्यापन प्रक्रिया में गड़बड़ी से पुराने मतदाता परेशान हैं। कई आवेदकों ने शिकायत की है कि पहले जवाब और दस्तावेज जमा करने के बावजूद उन्हें दोबारा नोटिस भेज दिए गए। शारदा नगर के पायनियर डिग्री कॉलेज बूथ पर पहुंचे नरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके और उनके बेटे के आधार व मार्कशीट में नाम सही हैं, इसके बावजूद ड्राफ्ट सूची से नाम काटकर नोटिस भेज दिया गया। उन्हें दोबारा पैन कार्ड और आधार की कॉपियां जमा करनी पड़ीं। वहीं, एसके मिश्रा ने बताया कि वह पहले ही नोटिस का जवाब दे चुके थे, लेकिन विभाग ने फिर से नोटिस भेज दिया।

फाॅर्म भरने पहुंचे मतदाता।

फाॅर्म भरने पहुंचे मतदाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed