{"_id":"696959be7a6bae638d0c0a1c","slug":"11-railway-workers-decorated-with-gm-award-lucknow-division-got-eight-shields-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1562009-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 11 रेलकर्मी जीएम अवाॅर्ड से अलंकृत, लखनऊ मंडल को आठ शील्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 11 रेलकर्मी जीएम अवाॅर्ड से अलंकृत, लखनऊ मंडल को आठ शील्ड
Fri, 16 Jan 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में उत्तर रेलवे के मुख्यालय द्वारा विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह
लखनऊ। उत्तर रेलवे मुख्यालय की ओर से नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में नेशनल रेल म्यूजियम में आयोजित विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार (जीएम अवाॅर्ड) से लखनऊ मंडल के 11 अधिकारी व कर्मचारी अलंकृत किए गए। उन्हें जीएम अवाॅर्ड दिए गए।
एसी एक्सप्रेस ट्रेन के रखरखाव सहित विभिन्न कार्यों के लिए लखनऊ मंडल को आठ दक्षता शील्डें भी मिलीं। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की। लखनऊ मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्रतिवर्ष कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से एवं विभिन्न विभागों को उनकी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय रेल सेवाओं के लिए महाप्रबंधक की ओर से प्रदान किया जाता है।
इन्हें किया गया सम्मानित
सीनियर डीईएन भाविक बमनिया, सीनियर डीईई ओपी तिवारी, डिप्टी सीएमई आशुतोष ओझा, जूनियर इंजीनियर (पाथवे) लक्ष्मी पाल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर आशीर्वाद सिंह कुशवाहा, असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कार्तिकेय सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर डीजल अरविंद कुमार मौर्य, चीफ वैगन मूवमेंट इंस्पेक्टर मानेंद्र प्रताप सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार, टेक्नीशियन शिवम दुबे, चीफ ऑफिस सुपरिंटेंडेंट रवेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शुभकामनाएं और बधाई दी।
विज्ञापन
लखनऊ मंडल को मिलीं ये शील्ड
लखनऊ मंडल के विभिन्न विभागों को उनकी कार्यकुशलता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए आठ दक्षता शील्ड प्राप्त हुईं। वाणिज्य विभाग को एनएफआई शील्ड, निर्माण कार्य में सर्वश्रेष्ठ इकाई शील्ड, सर्वश्रेष्ठ रनिंग रूम शील्ड विद्युत विभाग अयोध्या कैंट को, सिविल इंजीनियरिंग (ब्रिज) शील्ड सिविल विभाग को, सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित रेक शील्ड यांत्रिक विभाग को एसी एक्सप्रेस के रखरखाव के लिए, चिकित्सा विभाग को स्वास्थ्य सेवा शील्ड, ऑपरेटिंग विभाग को ऑपरेटिंग कोचिंग शील्ड, सर्वश्रेष्ठ सामग्री प्रबंधन शील्ड स्टोर्स विभाग को प्रदान किया गया।