फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 pps officers tranferred

11 पीपीएस अधिकारी हुए इधर से उधर

Sun, 22 Dec 2013 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 22 Dec 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
11 pps officers tranferred

सरकार ने 11 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारियों के भी

विज्ञापन
तबादले कर दिए है।

अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्लू में तैनात सुधा सिंह को उप सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय में तैनात रमेश को उप सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में तैनाती मिली है।


एएसपी उन्नाव में तैनात सर्वानंद सिंह यादव को अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा, जबकि गोंडा में तैनात अरुण कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक हाइटेक कंट्रोल रूम लखनऊ बनाया गया है।

एएसपी ललितपुर अरुण कुमार दीक्षित को उन्नाव में इसी पद पर भेजा गया है। कुछ दिनों पहले इनका तबादला लखनऊ मुख्यालय में किया गया था, लेकिन जॉइन करने से पहले ही उन्हें उन्नाव भेज दिया गया है।

बरेली में एएसपी यातायात राकेश कुमार जौली को एएसपी अपराध मुजफ्फरनगर, इसी पद पर मुजफ्फरनगर में तैनात कल्पना सक्सेना को अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना मुरादाबाद बनाया गया है।

बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ में तैनाती दी गई है। प्रतीक्षा में चल रहे राजीव मल्होत्रा को बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक नगर का पद दिया गया है।

आगरा में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर तैनात डॉ. बद्री नारायण तिवारी को उप सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली में तैनाती मिली है।

गाजीपुर में तैनात राम स्वरूप को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के पद पर भेजा गया है। राम स्वरूप का भी कुछ दिनों पहले सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में तबादला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed