फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus Cases in Lucknow News in Hindi: 11 Patients Died Due To COVID 19

Coronavirus in Lucknow: कोरोना से 11 की मौत, पॉजिटिव आने पर सदमे से गई गर्भवती की जान

Mon, 27 Jul 2020 04:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jul 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases in Lucknow News in Hindi: 11 Patients Died Due To COVID 19
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में रविवार को अमीनाबाद के व्यापारी, केकेसी इंटर कॉलेज से रिटायर शिक्षक और एक नगर निगम कर्मचारी समेत 11 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इसमें सात राजधानी के मूल निवासी हैं। कैसरबाग के कटरा निवासी 65 वर्षीय मरीज को 23 जुलाई की रात केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह इनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इसी तरह आलमबाग के जयप्रकाश निवासी 49 वर्षीय मरीज को 25 जुलाई की दोपहर में भर्ती कराया गया था, इनकी दोपहर 12 बजे के बाद मौत हो गई। अलीगढ़ के सूरतगढ़ निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को 17 जुलाई को भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर 12:20 बजे मौत हो गई। मरीज को निमोनिया के साथ इंसेफेलाइटिस भी था।
विज्ञापन


प्रयागराज के चक जीरो निवासी 65 वर्षीय को 23 जुलाई की रात भर्ती कराया गया था, इनकी रविवार को मौत हो गई। इसी तरह लोहिया संस्थान में भर्ती अंबेडकर नगर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध ने भी रविवार को दम तोड़। सभी की मौत की वजह रेस्पिरेटरी फेल्योर व अन्य बीमारियों को बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एरा में चल रहा था निगमकर्मी का इलाज

कोरोना से मवैया निवासी नगर निगमकर्मी राजकुमार की एरा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। नगर आयुक्त ने बताया कि कर्मचारी की पत्नी को नौकरी दी जाएगी। महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी शोक जताया। कर्मचारी नेता राजेश सिंह ने बताया कि राजकुमार जोन पांच में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात था। राजकुमार उनके संगठन उप्र. नगर निगम कर्मचारी संघ में मंत्री पद पर था। नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने राजकुमार के परिवार के लिए 50 लाख के बीमा की मांग की है।  

पीजीआई में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
केकेसी इंटर कॉलेज से रिटायर शिक्षक की पीजीआई में कोरोना से मौत हो गई। उन्हें आठ जुलाई को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। 

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में तीन की गई जान
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी कॉलेज के डॉ. एमएन सिद्दीकी ने बताया कि भीमनगर निवासी 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। ठाकुरगंज निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग व इंटौजा के 63 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। 

सदमे में गई जान

नगराम के मितौली गांव में अमित वर्मा की गर्भवती पत्नी रोली पटेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी के बाद सदमे के चलते उसकी मौत हो गई। अमित वर्मा लखनऊ स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। इसी फरवरी में उसका विवाह हुआ था। रोली गर्भवती थी और उसकी नियमित जांचें लोकबंधु अस्पताल में हो रही थीं।

अमित के भाई शैलेंद्र लोकबंधु अस्पताल में संविदाकर्मी हैं। शुक्रवार को रोली की कोरोना जांच इसी अस्पताल में हुई थी, रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई तो शैलेन्द्र ने इसकी जानकारी घर पर दी। इसके बाद रोली बदहवास हो गई और दोपहर तीन बजे उसकी मौत हो गई। उधर खरगापुर गांव निवासी कुलदीप मिश्र की कोरोना रिपोेर्ट पॉजिटिव आई है। कुलदीप परिवहन विभाग में कंडक्टर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed