फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 new administrative division in uttar pradesh

तहसीलों की सियासत भी न बचा पाई सपा की लाज

Sat, 24 May 2014 01:25 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 May 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
11 new administrative division in uttar pradesh

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सूबे की सरकार ने चुनाव के पहले तमाम कदम उठाए थे। इन्हीं प्रयासों में नई तहसीलों का गठन भी शामिल रहा।

विज्ञापन


पर, यह फार्मूला भी जीत में मददगार साबित नहीं हो सका। चुनाव नतीजे आने के बाद कुशीनगर व उन्नाव में तीन नई तहसीलें सृजित करने के प्रस्ताव पर अनिश्चितता बढ़ गई है।

प्रदेश में सपा की सरकार आने के बाद दो साल के भीतर तीन चरणों में 11 नई तहसीलें बनाई गई थीं। इनमें कई तहसीलें चुनाव के कुछ दिन पहले बनाई गईं।

अधिकतर तहसीलों की पैरवी सपा के घोषित लोकसभा प्रत्याशी कर रहे थे। लेकिन कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न मोर्चों पर लोगों में नाराजगी बढ़ा चुकी सरकार की यह दरियादिली भी काम न आई।
विज्ञापन

मैनपुरी को छोड़ कहीं नहीं मिली जीत

11 new administrative division in uttar pradesh

सरकार ने ग्रामीण मतदाताओं का समर्थन पाने के लिए तहसीलों को बनाने में मानक को भी नजरंदाज किया।

जनहित के नाम पर मानक को शिथिल कर तहसील बनाए गए। पर, मैनपुरी को छोड़ दिया जाए तो सत्ताधारी दल को नई तहसीलों वाले किसी क्षेत्र में कामयाबी नहीं मिली।

मैनपुरी में किशनी तहसील बनी थी और वहां से सपा मुखिया स्वयं प्रत्याशी थे। नई तहसीलों वाले क्षेत्रों में सपा सिर्फ यहीं से लोकसभा का चुनाव जीत पाई।

कुछ प्रस्ताव अभी लटके हैं

11 new administrative division in uttar pradesh

शासन में इस समय कुशीनगर जिले के कप्तानगंज व खड्डा तथा उन्नाव के बांगरमऊ को तहसील बनाने का प्रस्ताव है।

शासन ने राजस्व परिषद से इन तहसीलों का प्रस्ताव चुनाव के पहले ही मंगवा लिया था। पर, चुनाव की घोषणा हो गई, ये तहसीलें नहीं बन पाईं।

राजस्व विभाग के अफसर कहते हैं कि जिले व तहसीलों का गठन पूरी तरह से राजनीतिक नजरिए से होता है।

पिछले काफी समय से तहसीलों के मानक मायने नहीं रखते। अब प्रस्तावित तहसीलों पर कब फैसला होगा, कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन

फैक्ट फाइल

11 new administrative division in uttar pradesh

दों साल में बनीं ये नई तहसीलें
श्रावस्ती में जमुनहा, मैनपुरी में किशनी, ‌चित्रकूट में मानिकपुर, इटावा में ताखा, वाराणसी में राजा का तालाब, लखीमपुर खीरी में मितौली, सीतापुर में महोली, बांदा में पैलानी, औरैया में अजीमतल, चित्रकूट में राजापुर, गाजियाबाद में लोनी।

इनके प्रस्ताव पर फैसले का इंतजार
कुशीनगर में कप्तानगंज, कुशीनगर में खड्डा, उन्‍नाव में बांगरमऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed