फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 medical officers transferred in uttar pradesh

यूपी: 11 चिकित्सा अफसरों के तबादले, छह जिलों में नए सीएमओ की तैनाती

Sun, 02 May 2021 12:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 May 2021 12:32 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार रात छह जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) सहित कुल 11 चिकित्सा अफसरों के तबादले कर दिए।

विज्ञापन
11 medical officers transferred in uttar pradesh
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के 11 चिकित्सा अधिकारियों का शनिवार देर शाम तबादला हो गया है। इसमें 6 मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं। विशेष सचिव डॉक्टर मन्नान अख्तर ने तबादला आदेश जारी करते हुए सभी को श्वेता कार्यमुक्त होते हुए तत्काल नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार गर्ग को मैनपुरी जिला चिकित्सालय का सीएमएस बनाया गया है। इसी तरह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोंडा डॉ अतुल सिंह गौतम को संयुक्त चिकित्सालय चकिया चंदौली में वरिष्ठ परामर्शदाता पद पर भेजा गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भदोही डॉ राधेश्याम केसरी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोंडा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रविंद्र विजय विश्वकर्मा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतकबीरनगर बनाया गया है। जिला चिकित्सालय मथुरा के वरिष्ठ परामर्शदाता और वर्तमान में स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध डॉक्टर संदीप चौधरी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संत कबीर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या, इटावा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन एस तोमर को संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चित्रकूट धाम मंडल बांदा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एटा डॉक्टर भगवान दास को मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार मिश्रा को संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देवीपाटन मंडल भेजा गया है। गौतम बुद्ध नगर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed