फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 arrested in cake cutting on road

चौराहे पर नकली पिस्तौल लहराई, तलवार से काटी केक, 11 गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
11 arrested in cake cutting on road
लखनऊ। गौतमपल्ली थानाक्षेत्र के 1090 चौराहे पर सोमवार शाम को जन्मदिन पार्टी मना रहे युवकाें ने तलवार से केक काटा। इस दौरान नकली पिस्तौल भी लहराई। चौराहे पर हंगामा होने से लोगों को दिक्कत हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी पर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक, 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों में मो. सलमान, इमरान अली, आयुष सैनी, अंकुर यादव, शिरिल केली, सैमुअल केली, विशाल केली, लॉजर केली, देशराज पाल, बालगोविंद और दिलीप शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, इन युवकों ने सोमवार शाम को जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। इस दौरान 1090 चौराहे पर जमकर हंगामा हुआ। जन्मदिन मनाने के दौरान आपस में ही विवाद करने लगे। सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से नकली पिस्तौल बरामद हुई है। सभी को शंातिभंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed