{"_id":"677c3e1a2ed0f5b7f8029231","slug":"10th-12th-pre-board-exams-from-11-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1024814-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 10वीं, 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं 11 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 10वीं, 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं 11 से
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माध्यमिक इंटर कॉलेजों में 10वीं, 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू होंगी। इससे जुड़ीं तैयारियों की समीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से की गई है।
प्री बोर्ड के प्रैक्टिकल भी शुरू हो गए हैं। शहर के 55 राजकीय व 101 एडेड माध्यमिक कॉलेजों में करीब 30 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 20 जनवरी चलेंगी।
प्री बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों का परिणाम बेहतर नहीं होगा, उनकी रेमेडियल क्लास लगेगी। इसके बाद प्री बोर्ड की दूसरी परीक्षा में छात्रों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
होगी निगरानी... ताकि उद्देश्य से न भटके परीक्षा
प्री बोर्ड परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई की गुणवत्ता जांचना है। इससे यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में छात्रों को बेहतर तैयारियां कराई जा सकेंगी। विभाग का मानना है कि कई बार शिक्षक अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए प्री बोर्ड परीक्षा में छात्रों की मदद कर देते हैं, जिससे वास्तविक स्थिति का आकलन नहीं हो पाता। ऐसा न हो, इसकी निगरानी की जाएगी।