{"_id":"6931f47957f5386d4c096eb8","slug":"103-convicts-were-sentenced-in-november-lucknow-news-c-13-knp1050-1501567-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवंबर में 103 दोषियों को मिली सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवंबर में 103 दोषियों को मिली सजा
Fri, 05 Dec 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत नवंबर में पुलिस की प्रभावी पैरवी से 70 मामलों में 103 दोषियों को सजा सुनाई गई। इनमें कई आरोपियों को दोषी पाकर न्यायालय ने आजीवन कारावास से भी दंडित किया। यही नहीं, गंभीर मामलों में दोषियों को 10 वर्ष से ज्यादा की सजा भी सुनाई गई।
लखनऊ पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं से घरेलू हिंसा के मामले में तीन लोगों को तीन से पांच वर्ष तक, तीन अन्य को पांच से 10 वर्ष तक, छह को 20 वर्ष तक और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
वहीं, हत्या व गैर इरादतन के मामले में तीन को पांच से 10 वर्ष, एक को 20 वर्ष, 10 को आजीवन कारावास से दंडित किया गया।
इसके अलावा हत्या के प्रयास के मामले में चार को पांच वर्ष, दो को 10 वर्ष और एक को 20 वर्ष की कैद हुई। पॉक्सो एक्ट में सात को पांच वर्ष, तीन को 10 वर्ष, दो को 20 वर्ष और एक को आजीवन कारावास से दंडित किया गया। आर्थिक अपराध के मामले में सात को पांच वर्ष और चार को 10 वर्ष की सजा हुई है।
विज्ञापन
अन्य मामलों में सात को पांच वर्ष और चार को 10 वर्ष की कैद हुई। कोर्ट ने कुल 34 लोगों को अर्थदंड से भी दंडित किया है।