फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ज्ञानपाल यूपीटीयू के नए वित अधिकारी

ज्ञानपाल यूपीटीयू के नए वित अधिकारी

Tue, 08 Jan 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपाल यूपीटीयू के नए वित अधिकारी
ज्ञानपाल एकेटीयू के नए वित्त अधिकारी बने
विज्ञापन

वित्त लेखा सेवा के तीन अधिकारियों को पदोन्नति
छह अफसरों को पदोन्नति के पदों पर मिली तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। शासन ने वित्त एवं लेखा सेवा के तीन अधिकारियों को पदोन्नत करने के साथ आधा दर्जन अधिकारियों को नई तैनाती दे दी है। ज्ञानपाल सिंह को एकेटीयू का नया वित्त अधिकारी बनाया गया है।
अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन आगरा सुशील कुमार गुप्ता, वित्त अधिकारी राज्य पोषण मिशन लखनऊ सुधांशु त्रिपाठी तथा खाद्य आयुक्त लखनऊ कार्यालय में वित्त नियंत्रक कृपाशंकर पांडेय को ग्रेड पे-8900 से ग्रेड-पे 10 हजार में पदोन्नति दी गई है। सुशील को वित्त अधिकारी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, सुधांशु को निदेशक पंचायतीराज लेखा निदेशालय लखनऊ व कृपाशंकर को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय लखनऊ में वित्त नियंत्रक बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह पिछले दिनों 8900 ग्रेड पे वाले पदों पर कार्यरत तीन अधिकारियों को ग्रेड-पे 10 हजार में पदोन्नत किया गया था। इन्हें पदोन्नति वाले ग्रेड पे में तैनाती नहीं दी गई थी। शासन ने इन अफसरों में गुरुजीत सिंह कल्सी को वित्त नियंत्रक एनआरएचएम लखनऊ से निदेशक वित्त यूपी ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई इटावा, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा में वित्त नियंत्रक ज्ञानपाल सिंह को वित्त अधिकारी एकेटीयू लखनऊ तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ में वित्त नियंत्रक मुकुल कुमार अग्रवाल को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में वित्त नियंत्रक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed