{"_id":"5b3fb64f4f1c1bc2248b4f06","slug":"101530902095-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती की दौड़ में गश खाकर गिरे नौ अभ्यर्थी, पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती की दौड़ में गश खाकर गिरे नौ अभ्यर्थी, पहुंचे अस्पताल
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उखड़ती सांसों में फंसकर दम तोड़ गई 155 अभ्यर्थियों की दरोगा बनने की हसरत
सीतापुर। दरोगा बनने की चाहत लेकर शुक्रवार को बड़े उत्साह से युवाओं ने ट्रैक पर दौड़ लगानी शुरू की। कुछ लम्हे ही गुजरे कि उमसभरी गर्मी में दौड़ लगा रहे कई युवाओं की हसरत उनकी उखड़ती सांसों के बीच फंसकर दम तोड़ गईं। जिनके हौसले पस्त होते गए उन्होंने दौड़ से किनारा कर लिया।
जबकि हार नहीं मानने की ठान कर दौड़ते चले जा रहे युवाओं में से नौ अभ्यर्थी इस कदर हांफे कि गश खाकर जमीन पर गिर गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत इस कदर बिगड़ी कि उसे लखनऊ रेफर करना पड़ा। सुबह 4.8 किलोमीटर के लक्ष्य को 28 मिनट में पूरा करने के लिए ट्रैक पर कुल 540 अभ्यर्थी उतरे।
इनमें से महज 385 अभ्यर्थी ही लक्ष्य तक पहुंच सके। जबकि 155 अभ्यर्थियों ने बीच में ही मैदान छोड़ दिया। दरोगा भर्ती में दौड़ की परीक्षा का आयोजन शहर की 11 वीं वाहिनी पीएसी मैदान में किया गया। इसके तहत शुक्रवार की सुबह कुल 436 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
दौड़ पूरी होती, इससे पहले ही बिहार के कैमूर जिले के भदौला कुदर थाना क्षेत्र के ग्राम अमियापुर निवासी संदीप (26), ग्वालियर के सुल्तान (26), हर्ष बिहार न्यू दिल्ली के गौरव (28), झारखंड के प्रदीप कुमार (24), औरैया का अनुज (27) गश खाकर गिर पड़े।
आननफानन सभी अभ्यर्थियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने संदीप की हालत नाजुक बताते हुए, उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर अभ्यर्थियों का हाल जाना और अभ्यर्थियों के परिवारीजनों को सूचना दी।
सुबह हुई दौड़ में कुल 307 अभ्यर्थी ही लक्ष्य पूरा कर सके, जबकि 129 बीच राह में ही हांफ गए और दौड़ को समय से पूरा नहीं कर सके। इधर शाम के वक्त फिर दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 104 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
इसकी हालत भी सुबह की तरह ही रही। दौड़ लगा रहे बिहार भागलपुर के गगन, मध्य प्रदेश के विदिशा गंज निवासी आकाश सिंह, बिहार गया के प्रिंस कुमार, हिमांशु गश खाकर गिर गए। उनकी फूलती सांस व बिगड़ती हालत को देख तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
शाम के वक्त हुई दौड़ में कुल 78 अभ्यर्थी ही पास कर सके। जबकि 26 अभ्यर्थी फेल हो गए। इस मौके पर एएसपी मधुबन सिंह, एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी, सीओ योगेंद्र सिंह, पवन गौतम व आरई चंद्रप्रकाश मिश्र मौजूद थे।