फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   हाईटेंशन करंट से बालक की मौत

हाईटेंशन करंट से बालक की मौत

Sat, 16 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन करंट से बालक की मौत
रास्ते में टूटा पड़ा था बिजली तार, रामपुर कलां थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

सरैंया (सीतापुर)। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह साइकिल सवार एक बालक रास्ते में टूटे पड़े बिजली के तारों में उलझ गया। वह नित्य क्रिया के लिए जा रहा था। तभी हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृत बालक के परिवारीजनों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उधर, पावर कॉर्पोरेशन के अफसर मामले की जांच की बात कह रहे हैं। रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम घैला निवासी संतोष का पुत्र विनय (12) शुक्रवार की सुबह नित्य कर्म के लिए साइकिल से गांव के बाहर जा रहा था। बताते हैं कि गांव से कुछ दूरी पर ही सरैंया मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था।
विज्ञापन


बालक की साइकिल जैसे ही उधर से गुजरी, तार में उलझ गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बालक हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर जलने लगा। गांव के लोग बांस की मदद से तार अलग करने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई भी उसे बचा नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा बालक की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने पावर कार्पोरेशन के जिम्मेदारों पर हद दर्जे की लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बुधवार को आई आंधी में बिजली का तार टूटकर गिरा था।


बावजूद इसके दो दिन बाद भी भी पावर कॉर्पोरेशन ने तार को जोड़ना मुनासिब नहीं समझा। उल्टे टूटे तार में ही करंट दौड़ा दिया। नतीजतन पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से बालक की जान चली गई।

दिया जाएगा मुआवजा
तार टूटे होने की वजह से बालक की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है कि तार कब टूटा था। पीड़ित परिवार को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।
-अमोद कुमार, एसडीओ, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed