फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जय जय जय हनुमान गोसाईं...

जय जय जय हनुमान गोसाईं...

Wed, 13 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जय जय जय हनुमान गोसाईं...
बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर मंदिरों में पूजन और शहर में भंडारों की धूम रही। तेज धूप के बावजूद भंडारे का प्रसाद खाने और खिलाने का उत्साह देखने लायक था। भोर से ही शहर के मंदिरों में बजरंगबली के जयकारे गूंज उठे। शहर स्थित धनोखर मंदिर में भक्तों की कतार लगी तो घंटा घड़ियाल की गूंज के बीच आरती हुई। बजरंगबली का चोला बदला गया और श्रृंगार हुआ, इसके साथ ही संगीतमयी हनुमान चालीसा का पाठ हुअ। भोर से देर रात तक हनुमान चालीसा, बजरंग बाण व आरती के स्वर गूंजते रहे। फूल मालाओं से सजे बजरंगबली के दरबार में लड्डुओं से भोग लगाया गया। शहर में कई जगह लगे भंडारे में कही सब्जी पूड़ी तो कहीं छोला चावल, कहीं बूंदी तो कहीं शरबत का वितरण किया गया।
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद विभाग ने भी आयोजित किया भंडारा
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा कार्यालय के सामने भंडारे की शुरुआत एसवी शाही ने पूजा पाठ करके की। भंडारे में सब्जी पूड़ी व बूंदी का वितरण किया गया। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बैंक के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक राकेश कुमार व राजा की अगुवाई में छोला चावल व बूंदी का वितरण किया गया। रामसेवक चौराहे पर सरोज सिंह द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed