फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   छह साल की मासूम से बुजुर्ग ने किया दुराचार

छह साल की मासूम से बुजुर्ग ने किया दुराचार

Wed, 23 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
छह साल की मासूम से बुजुर्ग ने किया दुराचार
हरख (बाराबंकी)। छह साल की बालिका के साथ 70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मासूम को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह साल की बालिका बीती 12 मई को अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही पुन्नीलाल उर्फ बकनू (70) बालिका को अपने घर बहला-फुसलाकर बुला ले गया। आरोप है कि बुजुर्ग ने घर में बालिका के साथ दुराचार किया और इसके बाद भाग निकला। रोते-बिलखते पहुंची बालिका ने इस बारे में पिता को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया व कई दिनों तक मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल होती रही। इस बीच पीड़िता के पिता ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सोमवार की रात दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed