{"_id":"5afc72424f1c1be7408b5e42","slug":"101526493762-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाड़ी चालक ने किसान पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाड़ी चालक ने किसान पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, मौत
Updated Wed, 16 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। ट्रैक्टर चलाना सीख रहे अनाड़ी ड्राइवर ने अनियंत्रित ट्रैक्टर एक किसान पर चढ़ा दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे ने इस मामले में चालक के खिलाफ थाने मेें तहरीर दी है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दुंदगढ़ में बुधवार को अपराह्न चार बजे गांव का ही आशीष कुमार ट्रैक्टर चलाना सीख रहा था। इसी दौरान चालक ने अपने दरवाजे पर लेटे राम मिलन के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में किसान पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। राममिलन की मौत से पत्नी गया देवी व बच्चे दुर्गेश कुमार, बृजेश बहादुर, अमरेश कुमार, व दीपेश कुमार रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपी आशीष कुमार उर्फ बाबू पुत्र राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ मृतक के बेटे बृजेश बहादुर ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।