फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मां ने ही गड़ासे से की थी बेटी की हत्या

मां ने ही गड़ासे से की थी बेटी की हत्या

Fri, 27 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मां ने ही गड़ासे से की थी बेटी की हत्या
बहराइच। रानीपुर तिलक गांव निवासी एक युवती की बुधवार रात घर के आंगन में सोते समय हत्या कर दी गई। परिवार के लोगों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप मढ़ा था। लेकिन पुलिस की जांच में मामला उलटा निकला। मां ही बेटी की हत्यारोपी निकली।
विज्ञापन



पयागपुर थाना अंतर्गत रानीपुर तिलक गांव निवासी प्रीती तिवारी (20) पुत्री संतोष तिवारी बुधवार रात को घर के आंगन में सो रही थी। तभी उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन



इस मामले में परिवारीजनों ने पड़ोसी धन्नू, उसकी पत्नी पूनम और भतीजे लालजी पर हत्या का आरोप मढ़ा। रंजिशन हत्या करने की बात कही। इस पर पुलिस ने चाचा-भतीजे को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि मृतका की मां मालती देवी और भाई बाबूराम तिवारी ने जिस तरह घटनाक्रम को बताया था, वह काफी संदिग्ध लग रहा था। इस पर तीन टीमें गठित कर खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।


उसी के तहत परिवार के मोबाइल को सर्विलांस लगाया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा, थानाध्यक्ष पयागपुर विद्यासागर पांडेय और चौकी इंचार्ज खुटेहना अखिलेश मिश्र ने छानबीन के बाद आरोपी मां और उसके बेटे को दबोच लिया।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान मां मालती देवी ने स्वीकार किया है कि पुत्री प्रीती घंटों फोन पर बात किया करती थी। विरोध करने पर विवाद शुरू कर देती थी। मारपीट भी करती थी।



मालती ने कहा कि बेटी के आचरण से तंग आकर बुधवार रात गड़ासे से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बेटे को बुलाया तो उसने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा तालाब में छिपा दिया। एसपी ने बताया कि गड़ासे को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed