फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर छात्र के अपहरण का आरोपी

तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर छात्र के अपहरण का आरोपी

Sat, 21 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर छात्र के अपहरण का आरोपी
फैजाबाद। छात्र दीपांशु वर्मा के अपहरण के मुख्य आरोपी अनिल कुमार वर्मा को तीन दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिया गया है। यह आदेश सीजेएम रवींद्र प्रसाद गुप्ता ने विवेचक की अर्जी को स्वीकार करते हुए दिया है। अर्जी में विवेचक ने घटना में प्रयुक्त बाइक व तमंचा बरामद करने के लिए आरोपी को सात दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने की याचना की थी। विवेचक रविवार दस बजे आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करेंगे। उधर, विवेचक ने छात्र को न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह की कोर्ट में पेश किया, जहां उसका कलमबंद बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कक्षा चार के छात्र दीपांशु वर्मा का अपहरण 17 अप्रैल को स्कूल जाते समय कर लिया गया था। इसकी रिपोर्ट 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। 19 अप्रैल को पुलिस ने छात्र को हरियाणा में तलाश लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी अनिल कुमार वर्मा ने जुर्म इकबाल किया था और कहा था कि अपहरण में प्रयुक्त बाइक व तमंचा उसने बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में छिपा रखा है। बाइक व तमंचा बरामद करने के लिए विवेचक ने कोर्ट में अर्जी देकर अनिल वर्मा को सात दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने की याचना की थी। अर्जी को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए आरोपी को तीन दिन के लिए सशर्त पुलिस कस्टडी रिमांड में देने का आदेश दिया है। यह अवधि 22 अप्रैल की सुबह 10 बजे से शुरू होकर 25 अप्रैल को 10 बजे समाप्त होगी। अभिरक्षा में लेने के पहले और अवधि समाप्त होने पर आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाना पड़ेगा। रिमांड अवधि में पुलिस आरोपी को प्रताड़ित नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed