फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बिजली दफ्तरों पर लटका रहा ताला, नहीं जमा हुए बिल

बिजली दफ्तरों पर लटका रहा ताला, नहीं जमा हुए बिल

Tue, 27 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली दफ्तरों पर लटका रहा ताला, नहीं जमा हुए बिल
बिजली उपकेंद्रों पर लटका ताला, नहीं जमा हुए बिल
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। 12 शहरों की विद्युत व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंगलवार को कामकाज ठप रखकर धरना-प्रदर्शन किया।

अधीक्षण अभियंता कार्यालय समेत सभी अधिशाषी अभियंता व उपखंड अधिकारियों के कार्यालय पूरे दिन बंद रहे। सभी विद्युत कार्यालयों में तालाबंदी से बिल जमा करने पहुंचे हजारों उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


इससे लगभग 50 लाख का राजस्व भी जमा नहीं हो सका। हड़ताली अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा है कि, मंगलवार को पूरे दिन कार्य बहिष्कार के बाद अब बुधवार से अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 12 शहरों की विद्युत व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में प्रदेशव्यापी हड़ताल के आह्वान का मंगलवार को जिले में पावर कॉर्पोरेशन पर व्यापक असर देखने को मिला।

अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, आलापुर आदि क्षेत्रों के विद्युत कार्यालयों पर ताला लटका रहा। यही हाल जिलेभर के विद्युत उपकेंद्रों का भी रहा।

कॉर्पोरेशन के विभिन्न कार्यालयों में विद्युत बिल जमा करने पहुंचे हजारों उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा। जिला मुख्यालय समेत अन्य विद्युत कार्यालयों में कामकाज ठप रहने से मंगलवार को कॉर्पोरेशन को लगभग 50 लाख रुपये राजस्व का चूना लगा।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, मार्च के अंतिम दौर में ज्यादा राजस्व आता है। ऐसे में इस हड़ताल से राजस्व की तगड़ी चपत लगी है।

इस बीच हड़ताली अधिकारियों व कर्मचारियों ने तय किया है कि मंगलवार को पूरे दिन हड़ताल रखने के बाद अब बुधवार से अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर बीके यादव ने कहा कि, हड़ताल से लगभग 50 लाख रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ है।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मंगलवार को हड़ताल के दौरान कहा कि, निजीकरण का विरोध वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। संयोजक इं. बीके पटेल ने कहा कि, सरकार का फैसला बेहद आपत्तिजनक है। इसे वापस लेना ही होगा।

अध्यक्ष बीके सिंह व क्षेत्रीय सचिव इं. सत्यनारायण ने कहा कि, निजीकरण के फैसले का उपभोक्ताओं व कर्मचारियों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। सह संयोजक इं. एसबी यादव तथा कर्मचारी नेता श्रीकांत पांडेय ने कहा कि, निजीकरण के फैसले को जनहित में पूरा नहीं होने दिया जाएगा।


वक्ताओं ने कहा कि, संगठन इस मामले में पुरजोर संघर्ष करेगा। प्रदर्शन में कर्मचारी नेता महेंद्र त्यागी, राजेश यादव, सुनील तिवारी, उपेेंद्र पटेल, हिमांशु साहू, बीके वर्मा, सौरभ, आरपी ओझा, राजबहादुर उपाध्याय, बद्री विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed