{"_id":"5a09e57b4f1c1b78548bcbf5","slug":"101510598011-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैंगरेप, हालत बिगड़ने पर फैक्ट्री के बाहर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से गैंगरेप, हालत बिगड़ने पर फैक्ट्री के बाहर फेंका
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम दरिंदों ने एक महिला को अकेला पाकर सामूहिक दुराचार किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे नाजुक हालत में सीएचसी लहरपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी आनंद कुलकर्णी लहरपुर पहुंचे और घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिवारीजनों की तरफ से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही थी।
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला शाम को किसी काम से घर से निकली थी। इसी बीच कई दरिंदों ने उसे दबोच लिया और मजाशाह चौराहे के निकट एक फैक्ट्री में ले गए, जहां उससे दुष्कर्म किया। महिला की हालत बिगड़ने दरिंदे उसे फैक्ट्री के बाहर फेंककर भाग गए। देर रात तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो तब परिवार के सदस्य उसे तलाशने निकल पड़े। इसी बीच मजाशाह चौराहे के पास उन्हें महिला बेहाल हालत में पड़ी मिली। महिला ने परिवारीजनों को गैंगरेप की बात बताई। इसके परिवारीजन महिला को लेकर कस्बे की सीएचसी पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस चार लोगों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिये जाने की बात कह रही है। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी आनंद कुलकर्णी लहरपुर पहुंचे और अधिनस्थों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस मामले में एसपी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि इस घटना को चार लोगों द्वारा अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है। परिवारीजनों की तरफ से तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।