फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10,000 homes lost power for nine hours.

Lucknow News: 10 हजार घरों की नौ घंटे तक बिजली गुल

Mon, 04 May 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
10,000 homes lost power for nine hours.
काैए की टक्कर से चिपके हाईटेंशन तार।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन








लखनऊ। रविवार तड़के आई तेज आंधी और पानी से बंथरा और काकोरी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इससे 10 हजार घरों की 12 घंटे तक बिजली गुल रही। गहरू उपकेंद्र के बंथरा, नींवा और रसूलपुर फीडरों की सप्लाई ठप होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

सरोजनीनगर प्रतिनिधि के अनुसार, आंधी के दाैरान तारों पर पेड़ गिरने से बिजली की समस्या हुई। बंथरा और नींवा फीडर की आपूर्ति करीब पांच घंटे बाद बहाल हो सकी जबकि रसूलपुर फीडर से जुड़े भाटगांव, रसूलपुर, हसनखेड़ा और गढ़ी चुनौटी सहित दर्जनों गांवों में सुबह करीब चार बजे गई बिजली नौ घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई। लंबे समय तक बिजली न रहने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन




काकोरी प्रतिनिधि के अनुसार, 33 केवी लाइन पर पेड़ों की शाखाएं गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके कारण उपकेंद्र से जुड़े 50 गांवों में करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। पहिया आजमपुर गांव के पास ओवरहेड लाइन पर यूकेलिप्टस के पेड़ों की शाखाएं गिर गईं, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया और करीब पांच घंटे बाद लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश के दौरान बंद की बिजली

लखनऊ। राजधानी में रविवार सुबह करीब पांच बजे अचानक तेज हवा और बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली गुल हुई। हालांकि, इससे आम जन को बहुत ज्यादा परेशानी नहीं हुई। दरअसल, ज्यादातर इलाकों में हवा के दौरान उपकेंद्र से बिजली को बंद किया गया था। यह बिजली संकट अहिबरनपुर, इंजीनियरिंग कॉलेज, एचएएल, विकासनगर, फैजुल्लागंज, कठवारा, मामपुर बाना, चिनहट, लौलाई, उतरेटिया, राजाजीपुरम न्यू, एफसीआई व दुबग्गा आदि उपकेंद्र इलाकों में रहा। ज्यादातर जगह 30 मिनट से लेकर एक घंटे के भीतर बिजली चालू कर दी गई।






कौए की टक्कर से चिपके हाईटेंशन तार

निगोहां। दयालपुर फीडर के बरवालिया टी-ऑफ के पास रविवार को एक कौआ हाईटेंशन लाइन से टकरा गया जिससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कौआ के टकराने से तार आपस में चिपक गए, जिससे बरवालिया, मंगटइया, बैरी, दयालपुर, लखनाखेड़ा, बाजपेयीखेड़ा, भड़ीखेड़ा, मदाखेड़ा सहित दर्जनों गांवों की आपूर्ति दो घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed