{"_id":"6475d5da04231cac7b04a867","slug":"100-scholors-will-be-selected-under-mukhyamantri-tourism-fellowship-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप के तहत टूरिज्म एवं मैनेजमेंट के 100 शोधार्थियों का होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप के तहत टूरिज्म एवं मैनेजमेंट के 100 शोधार्थियों का होगा चयन
Tue, 30 May 2023 04:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 May 2023 04:24 PM IST
सार
मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप योजना के तहत 100 शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन छात्रों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में टूरिज्म ट्रेवल मैनेजमेंट के छात्रों को स्टाइपेन्ड के आधार पर पर्यटन के साथ जोड़े जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप योजना की रूप रेखा तैयार की गई है। जिसके अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को सरकार के साथ मिलकर पर्यटन नीति, प्रबंधन क्रियान्वयन तथा अनुश्रवण के कार्यों में सहभागिता का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की कार्यान्वित समस्त योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन करने के लिए 100 शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। यह कार्य शोधार्थियों द्वारा मण्डलायुक्त, जिलाधिकारियों, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारियों तथा जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद से समन्वय करते हुए कराया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सख्ती: 5000 रुपये बिजली का बिल बकाया तो काट दिया जाएगा कनेक्शन, भले ही एक महीने का हो या तीन महीने का
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केरल के छात्रों से मिले सीएम योगी: बोले- यूपी भी केरल की तरह देश का आध्यात्मिक प्रतिनिधित्व करता है
जयवीर सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेश में गंगा सर्किट को बढ़ावा देने के लिए गंगा के किनारे स्थित 15 गॉवों को चिन्हित किया गया है। इन गांवों को विकसित करने के लिए आरएफपी की अपलोड करने की कार्रवाई प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त इन गांवों के विकास हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।