फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   100 new icu beds in pgi

पीजीआई में बढ़ेंगे सौ आईसीयू बेड

Wed, 09 Sep 2020 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
100 new icu beds in pgi
पीजीआई में बढ़ेंगे सौ आईसीयू बेड
विज्ञापन

डीएम ने कोरोना पीड़ितों के लिए सुविधाओं में इजाफे का दिया निर्देश
300 ऑक्सीजन सिलेंडर और भी मिलेंगे संस्थान को
राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ इससे बचाव के लिए सुविधाओं में भी लगाता इजाफा हो रहा है। संक्रमण से पीड़ितों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए जल्द ही एसजीपीजीआई में सौ आईसीयू बेड बढ़ाए जाएंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी। वह मंगलवार को एसजीपीजीआई में इलाज की व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर रहे थे।

इस दौरान मौजूद पीजीआई के निदेशक ने बताया कि हॉस्पिटल में अभी 100 आईसीयू बेड हैं। इस पर डीएम ने संस्थान में सौ और आईसीयू बेड बढ़ाने का निर्देश देते हुए इनका संचालन शुरू कराने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने हॉस्पिटल परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन के काम को भी परखा। डीएम ने संस्थान प्रशासन को कोविड रोगियों के उपचार में मदद पहुंचाने के लिए तीन सौ अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। वहीं, पीजीआई में दो शव वाहन और पांच मिनी वैन की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने कोरोना के मरीजों से इलाज सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed