फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   100 crore investment in mango belt

आम फल पट्टी में पांच वर्ष में होगा 100 करोड़ निवेश, किसानों के प्रोत्साहन के लिए कई योजनाओं को मंजूरी

Wed, 21 Jul 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
100 crore investment in mango belt
आम फल पट्टी में पांच वर्ष में होगा 100 करोड़ निवेश, किसानों के प्रोत्साहन के लिए कई योजनाओं को मंजूरी
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ की आम फलपट्टी में अगले पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये से अधिक निवेश प्रस्तावित है। इस फलपट्टी में 30 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में आम का उत्पादन होता है।

उद्यान निदेशक डॉ. आरके तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने देश में विभिन्न फलों के अंतर्गत 13 क्लस्टर क्षेत्र घोषित किए हैं। इनमें लखनऊ क्षेत्र के दशहरी आम को क्लस्टर के रूप में चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में जिले की आम फलपट्टी के किसानों की मदद के लिए कई प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत 19 हजार किसानों को प्रशिक्षण, 800 हेक्टेयर नवीन क्षेत्र विस्तार, 353 हेक्टेयर में पुराने बागों का जीर्णोद्धार, 1.40 लाख हेक्टेयर में ड्रिप स्प्रिंकलर की स्थापना, 324 पैक हाउस सहित आम उत्पादक किसानों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। 107 कृषक गोष्ठियों व 27 पौधशालाओं की स्थापना भी की जाएगी। इन कार्यक्रमों में अनुदान की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed