ये 10 ट्रेनें अगले 3 दिनों के लिए हो गईं रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ते ही पटरियों में होने वाले फैलाव को देखते हुए रेलवे अपने तीन रेलखंडों को दुरुस्त करने का काम करेगा।
इसके लिए रेलवे ने प्रतापगढ़ डीएमयू व सुल्तानपुर मेमू सहित 10 ट्रेनों को तीन दिनों के लिए रद्द कर दिया है।
दरअसल अधिक गर्मी में पटरियों में फैलाव के कारण रेल मार्ग की पटरियों के मुड़ जाने का खतरा होता है। इससे दूर करने के लिए गर्मी आते ही पटरियों के ज्वाइंट में अंतर कर दिया जाता है।
मई 2012 में दून एक्सप्रेस के जौनपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे भी पटरियों के फैलाव का मामला सामने आया था।
इसे देखते हुए उत्तर रेलवे मंडल प्रशासन संरक्षा मानकों के अनुसार पटरियों का रखरखाव करने के लिए इनकी मरम्मत का काम करेगा।
इसके लिए 74201/02 लखनऊ-प्रतापगढ़ डीएमयू, 54253/54 लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर, 54293/94 प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर और 54282 लखनऊ सुल्तानपुर पैसेंजर को सात से नौ अप्रैल तक रद्द करने का आदेश दिया गया है।
इसके अलावा 54283 सुल्तानपुर-लखनऊ 3 एसएल पैसेंजर को छह से आठ अप्रैल तक जबकि 64281/82 लखनऊ सुल्तानपुर मेमू को छह से नौ अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है।
इन ट्रेनों के रद होने से दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।