फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 thousand consumers of Ahibharanpur and Chinhat sub-centre faced power crisis

Lucknow News: अहिबरनपुर और चिनहट उपकेंद्र के 10 हजार उपभोक्ताओं ने झेला बिजली संकट

Fri, 25 Jul 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
10 thousand consumers of Ahibharanpur and Chinhat sub-centre faced power crisis
लखनऊ। अहिबरनपुर और शिवपुरी चिनहट उपकेंद्र इलाके में बुधवार रात 10 से 12 बजे के बीच बिजली गुल हो गई। इससे करीब 10 हजार परिवारों को भीषण गर्मी और उमस से जूझते हुए रात तीन बजे जागना पड़ा। इधर, बृहस्पतिवार दस से ज्यादा 11 केवी फीडरों में फॉल्ट आने से शहर के कई इलाकों में दिन भर बिजली के लिए त्राहि-त्राहि मची रही।
विज्ञापन



शिवपुरी उपकेंद्र के तहत दुर्गा मिल फीडर का पोल रात करीब 10 बजे क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे मेघालय टिंबर, महारानी टिंबर, कस्तूरी विहार, ग्रीन सिटी संजीवनी फेस दो, तारक का पुरवा, सरकारी ट्यूबवेल और तिवारीगंज सहित आसपास के इलाके में अंधेरा हो गया। रात 11 बजे के बाद क्षतिग्रस्त पोल को बदलने का काम शुरु हुआ। रात तीन बजे तक इन इलाकों में बिजली ठप रही। गर्मी-उमस से परेशान लोग घरों से बाहर निकल आए। बिजली कर्मियों को मरम्मत का काम करता देख सब्र के साथ इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


उधर, अहिबरनपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का ओवरहेड तार रात करीब 12 बजे टूट गया जिससे एक पॉवर ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे सीतापुर रोड, त्रिवेणीनगर, खदरा, बागशाहजी, मोहन मीकिन रोड, बांसमंडी, ब्रह्मनगर, इरादतनगर, बाल्मीकि कॉलोनी के लोग प्रभावित हुए। यहां भी टूटा तार जुड़ने के बाद रात करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहियागंज के लोग बिजली-पानी के लिए तरसे

नादान महल रोड उपकेंद्र के यहियागंज के परिवार सुबह से शाम तक बिजली-पानी के लिए तरसते रहे। बाजार की साप्ताहिक बंदी होने के कारण कार्यदायी संस्था ने सुबह 10 बजे से बिजली बंद करके सुधार कार्य शुरु कर दिया। शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। घनी आबादी वाले यहियागंज में बिजली के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



यहां भी लोगों ने झेली बिजली की किल्लत

- महानगर विज्ञानपुरी में शाम 6:30 से रात 9:10 बजे तक।

- शिवनगर खदरा में सुबह 6:40 से 7:25 बजे तक ।

- कमता शक्ति हाइट्स इलाके में अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक।

- विकल्प खंड, एल्डिको इलाके में सुबह 10:20 से दोपहर 12 बजे तक।

- कमता के महादेव नगर में शाम 7:15 से रात 8:30 बजे तक।

- सीतापुर रोड पर शाम 4 से 5 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed