{"_id":"646d8e7afb67576150065e03","slug":"10-lakh-kisan-samman-nidhi-khata-of-ineligibles-closed-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि लेने वाले 10 लाख अपात्रों के खाते बंद, मृतकों को भी दिया गया पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि लेने वाले 10 लाख अपात्रों के खाते बंद, मृतकों को भी दिया गया पैसा
Wed, 24 May 2023 09:41 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 May 2023 09:41 AM IST
सार
यूपी में किसान सम्मान निधि पाने वाले 10 लाख अपात्रों के खाते बंद कर दिए गए हैं। चार लाख ऐसे लोगों को निधि दी जा रही थी जो कि मर चुके हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विस्तार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लेने वाले 10 लाख लोग अपात्र निकले हैं। चार लाख ऐसे लोगों के खातों में भी निधि पहुंच गई है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे सभी लोगों के खाते बंद कर दिए गए हैं। आगे भी ऐसे मामलों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में 2.62 करोड़ किसान ऐसे हैं, जिनके खातों में प्रधानमंत्री किसान निधि भेजी गई है। सरकार ने इन सभी का सत्यापन शुरू कराया है। अभी तक 1.81 करोड़ लोगों का ही सत्यापन हो पाया है। इनमें 10 लाख लोग अपात्र मिले हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले, लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा कर्नाटक में भाजपा की हार का असर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नवनिर्वाचित महापौर, अध्यक्ष और पार्षद 26 और 27 को लेंगे शपथ, नगर निकायों के गठन की अधिसूचना जारी
इनमें कुछ ऐसे हैं, जो आयकर दे रहे हैं। कुछ सरकारी कर्मचारी भी हैं, जिनका वेतन 10 हजार रुपये से ज्यादा है। पति-पत्नी दोनों के नाम निधि गई है। सभी से रिकवरी की जा रही है।