यूपी में एक साथ 41 पुलिस अफसरों के तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल करते हुए कुल 41 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें दस आईपीएस व 31 अपर पुलिस अधीक्षक (पीपीएस) के नाम शामिल हैं।
तबादलों के इस क्रम में आरकेएस राठौर को लखनऊ रेंज़ का नया डीआईजी बनाया गया है जबकि कुछ दिनों पहले हरदोई से हटाए गए एसपी उमेश सिंह की फिर वहां ताजपोशी की गई है। हापुड़ और जालौन में भी नए कप्तान तैनात करे गए हैं।
तबादलों के इस क्रम में जो 31 पीपीएस अधिकारी प्रभावित हुए हैं, उनमें से तीन का पूर्व में हुआ स्थानांतरण आदेश निरस्त करा गया है जबकि दो अधिकारियों के पूर्व में हुए तबादलों को संशोधित करते हुए उन्हें दूसरी तैनाती दी गई है।
एक ही दिन में दो क्रम में हुए तबादले
सरकार ने बुधवार को दो क्रम में तबादले किए। पहले आठ आईपीएस व 24 पीपीएस की सूची जारी हुई और फिर सात पीपीएस व दो आईपीएस की सूची जारी की गई।
लखनऊ रेंज के डीआईजी डीके चौधरी को कुछ अरसा पहले अतिक्रमण अभियान के दौरान एक बुजुर्ग दुकानदार को थप्पड़ मारने के आरोप में निलंबित करा दिया गया था पर कुछ ही दिनों में उन्हें बहाल कर दिया गया था।
लेकिन उनकी बहाली के बाद भी लखनऊ रेंज़ में नए डीआईजी की तैनाती नहीं की गई थी। यह पद रिक्त चल रहा था। इस पर आज बुधवार को ही नई तैनाती की जा सकी।