फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 businessmen sued for selling adulterated food

Lucknow News: मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले 10 कारोबारियों पर मुकदमा

Sun, 30 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 30 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
10 businessmen sued for selling adulterated food
रायबरेली। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ की जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने के बाद 10 कारोबारियों पर एडीएम प्रशासन के न्यायालय में मुकदमा किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मुकदमों में पैरवी करके अधिक से अधिक जुर्माना कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने पिछले साल जिले भर में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे थे। नमूने फेल आने के बाद जुर्माने के लिए मुकदमा किया गया है। अमावां रोड स्थित जीएस फूड्स का रवा जांच में फेल होने के बाद अमित व रतन के खिलाफ मुकदमा किया गया है। द्रगपालगंज निवासी संतोष कुमार पर सरसों तेल का नमूना फेल होने पर मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काशी इडिबल ऑयल का नमूना फेल होने पर इंदिरा नगर निवासी पंकज अग्रवाल, सरसों तेल पास न होने पर पूरे बनिया सलोन निवासी संतोष गुप्ता और गोल्ड रिफाइंड ऑयल का नमूना फेल होने पर वीरेंद्र सिंह चार लोगों पर मुकदमा किया गया है। सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मुकदमों में पैरवी करके अधिक से अधिक जुर्माना करवाने के आदेश दिए गए हैं। नमूना फेल होने पर पांच लाख रुपये तक जुर्माना होने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed