फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10-bed temporary hospital opened in Faizullaganj

Lucknow News: फैजुल्लागंज में 10 बेड का अस्थायी अस्पताल शुरू

Tue, 20 Oct 2026 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
10-bed temporary hospital opened in Faizullaganj
फैजुल्लागंज में बाढ़ से फैल रही बीमारी।
लखनऊ। फैजुल्लागंज इलाके में बाढ़ का पानी उतरने के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया है। डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती भी हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि, यह अस्पताल सुबह आठ से रात आठ बजे तक ही संचालित हो रहा है। यहां जरूरी दवाओं के साथ सामान्य मरीजों की भर्ती की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल में हर दिन मौसमी बीमारियों से ग्रस्त करीब 50-60 मरीज आ रहे हैं, जबकि 27 टीमें इलाके में घर-घर जाकर बीमार लोगों को दवा बांट रही हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि गंभीर मरीजों को रामसागर मिश्रा समेत दूसरे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए इलाके में 24 घंटे एंबुलेंस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

50 बेड हॉस्पिटल के आस पास पानी हटे तब शुरू होगा
फैजुल्लागंज में बने 50 बेड हॉस्पिटल के आसपास अभी जलभराव है। अस्पताल मार्ग पर कीचड़ और कई जगह पानी भरा है। बाढ़ के बाद से अभी तक अस्पताल की सफाई भी नहीं कराई गई है। ऐसे में यहां मरीजों की भर्ती शुरू नहीं की गई है। सीएमओ के अनुसार, यह अस्पताल अगले माह से शुरू कराने की उम्मीद है।

फैजुल्लागंज में बाढ़ से फैल रही बीमारी।

फैजुल्लागंज में बाढ़ से फैल रही बीमारी।

फैजुल्लागंज में बाढ़ से फैल रही बीमारी।

फैजुल्लागंज में बाढ़ से फैल रही बीमारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed