{"_id":"58a53e904f1c1b1d5cd8423d","slug":"1-lakh-rupees-fine-on-maggi-noodles","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मैगी पर लगा एक लाख रुपए का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मैगी पर लगा एक लाख रुपए का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगी नूडल्स बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया पर एडीएम कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना लगाया है। इस बावत जिले के फूड सिक्योरिटी एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के चीफ फूड सिक्योरिटी आफीसर केके उपाध्याय ने बताया कि कस्बा आर्य नगर में आठ जून 2012 में रवीन्द्र कुमार की दुकान से मैगी नूडल्स का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
जून माह में नमूने का रिजल्ट आया तो उसमें भेजा गया नमूना फेल पाया गया। इसके बाद निर्माता कंपनी व उत्पाद बेचने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
मामले की चली लम्बी सुनवाई के बाद बुधवार को एडीएम कोर्ट ने निर्माता कंपनी नेस्ले पर एक लाख रुपये व विक्रेता रवीन्द्र नाथ पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन