फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1 lakh cow dung diyas would be lightend on bank of gomti

एक लाख दीयों के साथ गोमती किनारे मनाएंगे छोटी दिवाली

Sat, 07 Nov 2020 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
1 lakh cow dung diyas would be lightend on bank of gomti
गोसेवा आयोग केअध्यक्ष ने दिया गोवंश सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भरता का मंत्र
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह ने कहा कि इस बार गोबर से बने लक्ष्मी-गणेश व हनुमानजी की मूर्तियों के साथ गोबर से बने दीये घर-घर दीपावली की शोभा बढ़ाएंगे। राजधानी में गोसेवा आयोग व नगर निगम लखनऊ मिलकर हनुमान सेतु के निकट गोमती नदी के किनारे एक लाख गोबर के दीयों से 13 नवंबर को कामधेनु दीपावली मनाएंगे।
श्याम नंदन सिंह शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि दूध न देने वाली गाय भी अब घर-घर सम्मान के साथ रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक 35 हजार परिवारों को 65 हजार बेसहारा निराश्रित गोवंशों को गोपालकों व किसानोंके सुपुर्द किया जा चुका है। वे गोबर की खाद बनाकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। गोमय से बायोगैस, लट्ठे, गमले, धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री आदि बनाई जा रही हैं। इन्हें एमएसएमई से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

अयोध्या, मथुरा, काशी व चित्रकूट सांस्कृतिक क्षेत्र भी गोमय से बने दीयों से जगमगाएंगे। इन सभी कार्यों में स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से एक लाख महिलाओं को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के करेन्द गांव का होगा समग्र विकास
श्याम नंदन सिंह ने बताया कि गोसेवा आयोग ने लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक के करेन्द गांव को समग्र विकास के लिए चुना है। इसमें सभी विभागों के सहयोग से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आयोग ने राष्ट्रीय कामधेनु आयोग औप प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है कि गोवंश से सम्बन्धित उत्पादों के निर्माण में उपयोगी मशीनरी व आवश्यक सामग्री को किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed