इस त्यौहार बाजार होगा गुलजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस नवरात्रि राजधानी में महंगी कारें और पावर बाइक खूब बिकीं। इसमें सवा करोड़ से अधिक की लग्जरी गाड़ी बीएमडब्ल्यू भी शामिल हैं। ये गाड़ियां जल्द ही राजधानी की सड़कों पर इठलाती नजर आएगी।
नवरात्र में गुलजार हुए कार बाजार से कारोबारियों ने तो मुनाफा कमाया ही साथ ही परिवहन विभाग ने भी रजिस्ट्रेशन शुल्क के तौर पर करोड़ों रुपये कमाए हैं।
कानपुर रोड के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दफ्तर में 1 करोड़ 35 लाख रुपये कीमत की लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कार मालिक ने कार के रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 10 लाख 60 रुपये परिवहन विभाग के खजाने में जमा कराए हैं।
यहीं नहीं करोड़पति मालिक ने कार के लिए वीआईपी वाहन नंबर 0010 को बुक कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। रिंग रोड स्थित कार शोरूम के मैनेजर (सेल्स) साबिर ने बताया कि यह बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज मॉडल है, जिसकी कीमत एक करोड़ 35 लाख रुपये है।
राजधानी में बिकी 3375 गाड़ियां
साबिर का मानना कि दिवाली पर नवरात्र से अधिक वाहन बिकने की उम्मीद है। वहीं दूसरे नंबर पर 76 लाख तीन हजार रुपये कीमत की लग्जरी कार का एराइज रियल स्टेट ने रजिस्ट्रेशन कराया।
वीआईपी नंबर 0010 को खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। लग्जरी कारों के साथ ही राजधानी में नवरात्र के दौरान लाख-लाख रुपए की पावर बाइक्स भी बिकी हैं।
परिवहन विभाग ने नवरात्रि में करीब 3375 वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया है। इसमें दोपहिया की संख्या 2624 और चार पहिया वाहन की संख्या 751 रही।