फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.21 lakh people examined, 2390 new patients found

प्रदेश में 1.21 लाख लोगों की जांच, 2390 नए मरीज मिले

Wed, 18 Nov 2020 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Nov 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
1.21 lakh people examined, 2390 new patients found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
प्रदेश में 1.21 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 2390 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.31 प्रतिशत हो गई है। अब तक 7441 लोग दम तोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 487221 लोग संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 21954 एक्टिव केस हैं। इनमें से 9672 होम आइसोलेशन और 2163 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। अन्य बचे मरीज सरकारी अस्पतालों में हैं। अब तक 294165 लोग होम आइसोलेशन में जा चुके हैं। इनमें से 284493 लोगों ने अपना क्वारंटीन समय पूरा कर लिया है। बुधवार को 2529 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों का त्योहार बीतने के साथ ही नमूनों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। एक-दो दिन में 1.5 लाख नमूने फिर से लिए जाने लगेंगे। 
विज्ञापन

 
19 से 30 नवंबर तक चलेगा टारगेट सैंपलिंग अभियान 
19 से 21 नवंबर तक मलिन बस्ती, 22 को अस्थायी व स्थायी जेल, 23 को बाल-बालिका सुधार गृह व संप्रेक्षा गृह, 24 को नारी निकेतन व वृद्धाश्रम, 25 को रेहड़ी व पटरी दुकानदार, 26 को 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों के टीचर और अभिभावकों की अनुमति से बच्चों की जांच की जाएगी। 27 को सरकारी कार्यालय और 28 से 30 नवंबर तक बाजारों में नमूने लिए जाएंगे। इसमें शहरी व ग्रामीण साप्ताहिक बाजार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed