{"_id":"5cd9193abdec2207362d11cc","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-seva-dal-strategy-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में मतदाताओं से घर-घर संपर्क करेगा कांग्रेस सेवादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में मतदाताओं से घर-घर संपर्क करेगा कांग्रेस सेवादल
Mon, 13 May 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 May 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवादल के प्रभारी और पदाधिकारी डट गए हैं। चारों संसदीय क्षेत्रों और जिलों के प्रभारियों की खास तौर पर ड्यूटी लगाई गई है। सेवादल के कार्यकर्ता जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। ये पदाधिकारी चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में 16 से 18 मई तक पंचायतों में मतदाताओं से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सेवादल के कार्यकर्ता दो हफ्तों से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के लिए पांच-पांच सदस्यों की टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें पंचायतों और बूथ स्तर पर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही हैं। पांच सदस्यीय टीम में सेवादल के दो सदस्य, युवा ब्रिगेड के दो और महिला विंग की एक सदस्य को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
टीमों की प्रचार गतिविधियों पर ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष नजर रखे हुए हैं। चारों संसदीय क्षेत्रों के प्रभारियों और जिला प्रभारियों को भी नजर रखने के लिए कहा गया है। कहा कि संसदीय क्षेत्रों में प्रभारी कांग्रेस सेवादल के महासचिव और उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिलों के प्रभारी सेवादल के प्रदेश सचिवों नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
वोट फीसदी बढ़ाने के लिए घर-घर करेंगे संपर्क
अनुराग शर्मा ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के लिए सेवादल विशेष अभियान चलाएगा। मतदाताओं के घर-घर जाकर जागरूक किया जाएगा। इस अभियान का मकसद यही है कि मतदाता घरों से निकलें और मतदान जरूर करें। चुनाव आयोग भी वोट प्रतिशतता बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है।