फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Ukraine Visit: जेलेंस्की ने स्वीकार किया पीएम मोदी का निमंत्रण, भारत ने रूस को भी दिया शांति का संदेश

Sat, 24 Aug 2024 12:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 24 Aug 2024 12:32 AM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड दौरे के बाद यूक्रेन में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया। जिसे जेलेंस्की ने स्वीकार किया। पीएम मोदी ने 28 महीने से अधिक समय से चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष को रोकने के लिए बातचीत पर जोर दिया। उन्हाेंने रूस को भी शांति का संदेश दिया और कहा कि दोनों देशों को साथ बैठकर बातचीत से टकराव का हल निकालना चाहिए। 

विज्ञापन
PM Modi Ukraine Visit Live Update Reach To Kyiv Talks With Ukraine Zelenskiy News in Hindi
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से हाथ मिलाते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई/वीडियो ग्रैब

लाइव अपडेट

12:32 AM, 24-Aug-2024
पीएम मोदी की यात्रा मददगार हो सकती है : व्हाइट हाउस
प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा पर व्हाइट हाउस ने कहा कि उसे लगता है कि यह मददगार हो सकती है। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा, अगर मोदी की यूक्रेन यात्रा राष्ट्रपति जेलेंस्की के न्यायपूर्ण शांति के दृष्टिकोण के अनुरूप संघर्ष को समाप्त करने में हमारी मदद कर सकती है, तो हमें लगता है कि यह मददगार होगा।
10:06 PM, 23-Aug-2024
बेहद खास रही यूक्रेन की यात्रा : पीएम
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते लिखा किभारत के एक मूल्यवान मित्र यूक्रेन की बेहद खास यात्रा की मुख्य बातें। वीडियो में उन्हाेंने यूक्रेन दौरे की झलकियां साझा कीं।
 
विज्ञापन
09:44 PM, 23-Aug-2024
मैं भारत जरूर आऊंगा: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मेरी भारत की यात्रा करने की योजना है। क्योंकि जब रणनीतिक साझेदारी शुरू करते हैं और कुछ बातचीत शुरू करते हैं, तो मुझे लगता है कि आपको समय बर्बाद करने और बड़े विराम लेने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि दोबारा एक साथ मिलना अच्छा रहेगा और अगर हमारी मुलाकात भारत में होगी तो मुझे खुशी होगी। मैंने भारत के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है। मगर अफसोस है कि इस वक्त मेरे पास युद्ध के अलावा कुछ और देखने का समय नहीं है। मुझे लगता है कि देश को समझने का मतलब लोगों को समझना भी है। हमारे पक्ष में भारत की बहुत आवश्यकता है। मुझे भारत आकर खुशी होगी। 
 
08:40 PM, 23-Aug-2024
                                                 
                

                                                 
                भारत पुतिन को रोक सकता है: जेलेंस्की
                                                 
                

                                                 
                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि भारत संघर्ष रोकने में अपनी भूमिका निभाएगा। मुझे लगता है भारत ने यह पहचान लिया है कि यह सिर्फ संघर्ष नहीं बल्कि यूक्रेन के खिलाफ एक आदमी का असली युद्ध है। उसका नाम पुतिन है। भारत एक बड़ा देश है और उसका बड़ा प्रभाव है। भारत पुतिन को रोक सकता है और उनकी अर्थव्यवस्था को रोक सकता है। 
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                
07:42 PM, 23-Aug-2024
पीएम मोदी ने यूक्रेन में हिंदी सीख रहे छात्रों से मुलाकात की
यूक्रेन दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां हिंदी सीख रहे यूक्रेन के विद्यार्थियों से मुलाकात की। एक छात्रा ने कहा कि हम सब बहुत खुश और उत्साहित हैं। क्याेंकि हमने कभी नहीं सोचा था कि हम पीएम से मिल पाएंगे। इस मुलाकात के बाद सब अच्छा हो जाएगा। एक अन्य छात्रा ने कहा कि यह यूक्रेन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस मुलाकात के बाद लोगों को पता लगेगा कि वास्तव में भारत-यूक्रेन के बीच अच्छा रिश्ता है। इसके बाद यूक्रेन में हिंदी सीखने वालों की संख्या बढ़ जाएगी। एक छात्रा ने वंदेमातरम भी गाया। 
 
06:24 PM, 23-Aug-2024
संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान मानवता के लिए अच्छा : मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि हमने मौजूदा संघर्ष को लेकर बातचीत की। इस दौरान सबसे बड़ी जरूरत शांति कायम करने की है। संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान मानवता के लिए सबसे अच्छा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:22 PM, 23-Aug-2024
भारत हमेशा यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा: मोदी
पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से कहा कि जब युद्ध के शुरुआती दिन थे तो यूक्रेन ने भारतीय नागरिकों और छात्रों को निकालने में मदद की थी। संकट के इस समय में आपकी मदद के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। दुनिया यह अच्छी तरह से जानती है कि युद्ध के दौरान हमने दो भूमिकाएं निभाईं। पहली भूमिका मानवीय दृष्टिकोण की थी। मानवीय दृष्टिकोण से चाहे जो भी आवश्यकता हो भारत हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा और दो कदम आगे रहेगा। भारत कभी तटस्थ नहीं रहा। हमने हमेशा शांति का पक्ष लिया। 
 
भारत-यूक्रेन संबंधों के लिए आज ऐतिहासिक दिन: मोदी
कीव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। आज भारत और यूक्रेन संबंधों के लिए ऐतहासिक दिन है। पहली बार भारत के प्रधानमंत्री का यूक्रेन आना अपने आप में ऐतहासिक क्षण है। आज यूक्रेन का राष्ट्रीय दिवस है। मैं बधाई देता हूं और शांति की प्रार्थना करता हूं। 
 
पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की युद्ध को लेकर बात
विदेश मंत्री एस जयशंका ने कहा कि पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी बात की। पीएम ने कहा कि भारत का विचार है कि समाधान खोजने के लिए दोनों पक्षों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने जेलेंस्की से जमीनी स्थिति और कूटनीतिक परिदृश्य के बारे में आकलन मांगा। जेलेंस्की ने इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने हाल ही में मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी चर्चा के बारे में भी जेलेंस्की को बताया। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि मोदी-जेलेंस्की की वार्ता कुछ हद तक सैन्य स्थिति और शांति के संभावित रास्तों पर केंद्रित रही।

पीएम मोदी ने शांति की शीघ्र वापसी के लिए हर संभव तरीके से योगदान करने की भारत की इच्छा दोहराई। वार्ता बहुत विस्तृत, खुली और कई मायनों में रचनात्मक चर्चा थी। इस बात पर भी चर्चा हुई कि इन चर्चाओं को आगे बढ़ाने के प्रभावी तरीके क्या हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन में भारत की निरंतर भागीदारी चाहता है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हम भारतीय छात्रों से यूक्रेन में सावधानी बरतने का आग्रह करेंगे। हमें उम्मीद है कि यह संघर्ष समाप्त हो जाएगा और जीवन सामान्य हो जाएगा। पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया है। वह जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। 
 
भारत ने यूक्रेन को सौंपा भीष्म क्यूब
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि वार्ता के दौरान भारत ने यूक्रेन को चिकित्सा सहायता के लिए भीष्म क्यूब सौंपा। इस दौरान पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच युद्ध को लेकर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने नवोन्वेषी समाधान विकसित करने के लिए सभी हितधारकों के बीच व्यावहारिक जुड़ाव का आह्वान किया जो शांति में योगदान देगा। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed