फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board 10th 12th Result Live: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ, हाईस्कूल में लड़कियों ने मारी बाजी

Tue, 25 Apr 2023 01:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Apr 2023 01:43 PM IST
खास बातें

UP Board 10th 12th Result 2023 at upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2023 Live Updates Varanasi Check on upmsp.edu.in Direct Link Download Marksheet
UP Board Result 2023 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:54 PM, 25-Apr-2023
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम आने में अब कुछ ही मिनटों का समय बचा है। ऐसे में बच्चों की दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। सभी को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। 
12:03 PM, 25-Apr-2023

139 केंद्रों पर परीक्षा, 4 पर जांची गईं कॉपियां

जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 139 केंद्रों पर कराई गई। 18 मार्च से चार केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह के निर्देशन में राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, प्रभुनारायण इंटर कॉलेज रामनगर, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ और भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशिया लाइन में मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
11:26 AM, 25-Apr-2023
एक लाख 59 हजार 65 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे
जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा सत्र 2022-23 में जनपद से एक लाख 59 हजार 65 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसमें हाईस्कूल में 77,307 एवं इंटर में 81,758 विद्यार्थी शामिल हैं। वर्ष 2022 की परीक्षा की अपेक्षा इस बार करीब 24 हजार परीक्षार्थी ज्यादा रहे। 16 फरवरी से आरंभ हुई बोर्ड परीक्षा चार मार्च तक चलीं और जिले के 168 केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जबकि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से आरंभ होकर 27 मार्च तक चला,जिसमें जिले में चार मूल्यांकन केंद्रों पर करीब पांच लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ था। समय से पहले मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस बार समय से पहले घोषित किया जाएगा।
11:26 AM, 25-Apr-2023

बलिया के आकड़े
यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी करने की तिथि का ऐलान कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव दिव्यकान्त शुक्ला ने सोमवार को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है। बोर्ड के सचिव के मुताबिक मंगलवार को दिन में 1.30 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी होगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट तथा एनआईसी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

10:39 AM, 25-Apr-2023
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने से पहले बच्चों से रिएक्शन आमने आ रहे हैं। वाराणसी की छात्राओं ने कहा- थोड़ा डर लग रहा है लेकिन खुद पर भरोसा है और अभिभावकों तथा अध्यापकों का आशीर्वाद साथ है। 
 
10:05 AM, 25-Apr-2023
मऊ के आंकड़े
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम मंगलवार को दोपहर में जारी होगा। इस वर्ष जिले के 92181 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 73781 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जिले में परीक्षा के लिए 130 केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 47770 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 35955 परीक्षार्थी ही परीक्षा दिए। वहीं, इंटरमीडिएट में 44411 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 37826 परीक्षार्थी ही परीक्षा में हिस्स लिए थे। बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से चार मार्च तक हुई। दो मूल्यांकन केंद्रों पर 18 मार्च से शुरू उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च को पूरा हुआ। इस बार 4.50 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक अप्रैल तक कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:44 AM, 25-Apr-2023
16 फरवरी से शुरू हुई थी बोर्ड परीक्षा
बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हुई थी और चार मार्च को समाप्त हुई थी। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए अति संवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखी गई थी। केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, वाहृय केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। स्ट्रांग रूम में डबल लाक की दो आलमारी, सीसीटीवी कैमरा, इंटरनेट कनेक्शन और जिला कंट्रोल रूम से उसकी कनेक्टिविटी तथा परीक्षा कक्षों में वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था।
09:31 AM, 25-Apr-2023
ये हैं गाजीपुर के आकड़े
वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया जाएगा। यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में दी। इसमें उन्होंने कहा है कि दोनों परीक्षाफल दिन में 1.30 बजे परिषद मुख्यालय से जारी होगा।
छात्र एवं छात्राएं अपने परीक्षाफल को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और nic की वेबसाइट up results.nic.in पर देख सकते हैं। दोनों परीक्षफल को 25 अप्रैल को घोषित करके बोर्ड इतिहास रचने जा रहा है। इससे पहले 27 अप्रैल तक वर्ष 2019 में परिणाम घोषित हुआ था। जिले में हाईस्कूल में 85 हजार 319 और इंटरमीडिएट में 85 हजार 518 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे थे। 
09:06 AM, 25-Apr-2023
जौनपुर में इतने बच्चे परीक्षा में हुए थे शामिल 
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है। बोर्ड परीक्षा में 178261 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिले के 253 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। हाईस्कूल में 90340 और इंटर में 87921 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इस प्रकार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 178261 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 11057 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया था। परीक्षा में 167204 परीक्षार्थी कुल परीक्षा में शामिल हुए थे।
08:57 AM, 25-Apr-2023
कुल 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे
2023 में जनपद में कुल 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।  इसमें हाईस्कूल और इंटर के कुल 67180 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिये थे। जिसमें हाई स्कूल के 34733 परीक्षार्थी है। इसमे 18260 छात्र और 16473 छात्राएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 32447 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।इसमें 17547 छात्र और 14900 छात्राएं परीक्षा में भाग शामिल हुए थे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed