Live
PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी ने अरविंद मिल का किया उद्घाटन, नमो घाट पर देखेंगे एयर शो
{"_id":"6add7b24c6c2344a6a00899d","slug":"pm-narendra-modi-varanasi-visit-today-live-updates-pm-witness-an-air-show-and-inaugurate-arvind-mill-2026-10-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी ने अरविंद मिल का किया उद्घाटन, नमो घाट पर देखेंगे एयर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 25 Oct 2026 12:19 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:19 PM IST
खास बातें
PM Modi Varanasi Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर शो देखने के लिए रवाना हुए। पीएम के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज काशी के आसमान में विमानों की कलाबाजी देखेंगे। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स-
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने अरविंद मिल का किया उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:10 PM, 25-Oct-2026
पीएम मोदी ने करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी मिल का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का उद्घाटन किया। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सात एकड़ क्षेत्र में स्थापित इकाई में कपड़े तैयार किए जाएंगे। अंडरगारमेंट्स, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और लोअर जैसे उत्पादों के उत्पादन के साथ निर्यात की भी योजना है।12:04 PM, 25-Oct-2026
वीवीआईपी आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है और यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। चौकाघाट चौराहे से गोलगड्डा और राजघाट तक ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित किए गए हैं। सूजाबाद (पड़ाव) से चौकाघाट की तरफ ऑटो व ई-रिक्शा व दो-पहिया वाहन बंद किए गए हैं। राजघाट पुल और सूजाबाद की तरफ से सुबह सात बजे से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद किया गया है।
विज्ञापन
11:59 AM, 25-Oct-2026
एयर शो के चलते विमानों का संचालन बंद
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर शो के चलते रविवार यानी आज भी चार घंटे तक विमानों का संचालन बंद किया गया है। सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किसी भी विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं है। एयर शो का आज अंतिम दिन है। इसके लिए 21 से 25 अक्तूबर तक नोटिस टू एयरमिशन (नोटम) जारी किया गया है। इसके चलते सामान्य उड़ानों के संचालन पर असर पड़ रहा है।11:56 AM, 25-Oct-2026
एयर शो देखने के लिए काशीवासियों में उत्साह
वाराणसी में एयर शो का तीसरा दिन आज है। नमो घाट पर आज पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज एयर शो देखेंगे। वहीं नमो घाट के अलावा आसपास के घाटों पर भी भारी संख्या में लोग एयर शो देखने के लिए पहुंच रहे हैं। भोसले घाट पर भी काफी भीड़ देखने को मिली।
11:35 AM, 25-Oct-2026
नमो घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
एयर शो के दौरान जल, थल और नभ से पीएम मोदी की निगहबानी होगी। नमो घाट समेत अन्य आसपास के घाटों पर गंगा में पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोर तैनात होंगे। सेना के हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जाएगी।
11:34 AM, 25-Oct-2026
पीएम का पल-पल इंतजार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमो घाट पर पल-पल इंतजार हो रहा है। डमरू वादन के लिए टीम पहुंच चुकी है। सभी स्वागत स्पॉट पर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं। नमो घाट पर सुरक्षा तगड़ी है। पीएम पांच स्तरीय सुरक्षा में घेरे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:20 AM, 25-Oct-2026
PM Modi in Varanasi: 13 स्वागत स्थलों पर प्रधानमंत्री के अभिनंदन की तैयारी
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पुलिस लाइन से नमो घाट तक 13 स्वागत स्थल निर्धारित किए गए हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की ओर से ढोल-नगाड़ों, शंखनाद, डमरू दल और पुष्पवर्षा के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी की गई है। काशी की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए संगीत और नृत्य के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाइन के प्रवेश द्वार पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्वागत की जिम्मेदारी संभालेंगी।
11:08 AM, 25-Oct-2026
नमो घाट पर ढोल-नगाड़ों के बीच होगा पीएम का स्वागत
पीएम मोदी कुछ ही देर में नमो घाट पर पहुंचेंगे। पीएम के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कैबिनेट मंत्री एयर शो देखेंगे। वहीं पीएम के आगमन से पूर्व स्वागत के इंतजाम किए गए हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ पीएम का स्वागत किया जाएगा।
10:49 AM, 25-Oct-2026
मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की पीएम की अगवानी
मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचने पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। प्रधानमंत्री यहां अरविंद टेक्सटाइल का लोकार्पण करेंगे। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।10:39 AM, 25-Oct-2026
PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद टेक्स्टाइल्स मिल के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री कुछ ही देर में पहुंच जाएंगे। उनके आगमन के पूर्व सुरक्षा कर्मी व आलाधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।