फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

PM Modi Varanasi Visit Live: नमो घाट पर एयर शो देखने पहुंचे पीएम मोदी, जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

Sun, 25 Oct 2026 01:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 25 Oct 2026 01:18 PM IST
खास बातें

PM Modi Varanasi Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर शो देखने के लिए रवाना हुए। पीएम के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज काशी के आसमान में विमानों की कलाबाजी देखेंगे। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स-

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi Today Live Updates PM witness an air show and inaugurate Arvind Mill
काशी में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

01:02 PM, 25-Oct-2026

समर्थकों को देख पीएम मोदी ने रुकवाई कार, बाहर निकलकर किया अभिवादन

एयर शो में शामिल होने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचे। इस दौरान पुलिस लाइन से नमो घाट तक जगह-जगह लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भदऊचुंगी के पास सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। समर्थकों का उत्साह देख पीएम मोदी ने अपनी कार रुकवाई और बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया। 

12:43 PM, 25-Oct-2026

पुलिस लाइन से नमो घाट तक दिखा प्रधानमंत्री के स्वागत का उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला पुलिस लाइन से सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट होते हुए राजघाट पुल स्थित नमो घाट के लिए रवाना हुआ। काफिले के गुजरने वाले मार्गों पर प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर की चमचमाती सड़कें और जगह-जगह लगाए गए स्वागत मंच काशी की भव्यता और मेहमाननवाजी की झलक पेश कर रहे थे। सभी मार्गों पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
12:35 PM, 25-Oct-2026

पीएम की एक झलक पाने को लोग बेताब

पीएम मोदी के नमो घाट पर आगमन को लेकर जहां पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट हैं। वहीं भाजपा के नेता व कार्यकर्ता स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। साथ ही काशीवासी पीएम की एक झलक पाने को बेताब हैं। बैरिकेडिंग के अंदर से ही लोग निगाह गड़ाए हुए हैं। 

12:34 PM, 25-Oct-2026

पीएम के आगमन से पहले खाली कराया गया रूट  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो घाट के लिए रवाना हुए हैं। उनके आगमन को लेकर नमो घाट की तरफ जाने वाले रास्ते को खाली करा दिया गया है। वहीं स्वागत के लिए डमरू वादन की टीम पहुंच चुकी है। सभी स्वागत स्पॉट पर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं।  

12:10 PM, 25-Oct-2026

पीएम मोदी ने करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी मिल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का उद्घाटन किया। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सात एकड़ क्षेत्र में स्थापित इकाई में कपड़े तैयार किए जाएंगे। अंडरगारमेंट्स, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और लोअर जैसे उत्पादों के उत्पादन के साथ निर्यात की भी योजना है। 
12:04 PM, 25-Oct-2026

वीवीआईपी आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है और यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। चौकाघाट चौराहे से गोलगड्डा और राजघाट तक ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित किए गए हैं। सूजाबाद (पड़ाव) से चौकाघाट की तरफ ऑटो व ई-रिक्शा व दो-पहिया वाहन बंद किए गए हैं। राजघाट पुल और सूजाबाद की तरफ से सुबह सात बजे से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:59 AM, 25-Oct-2026

एयर शो के चलते विमानों का संचालन बंद

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर शो के चलते रविवार यानी आज भी चार घंटे तक विमानों का संचालन बंद किया गया है। सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किसी भी विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं है। एयर शो का आज अंतिम दिन है। इसके लिए 21 से 25 अक्तूबर तक नोटिस टू एयरमिशन (नोटम) जारी किया गया है। इसके चलते सामान्य उड़ानों के संचालन पर असर पड़ रहा है।
11:56 AM, 25-Oct-2026

एयर शो देखने के लिए काशीवासियों में उत्साह

वाराणसी में एयर शो का तीसरा दिन आज है। नमो घाट पर आज पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज एयर शो देखेंगे। वहीं नमो घाट के अलावा आसपास के घाटों पर भी भारी संख्या में लोग एयर शो देखने के लिए पहुंच रहे हैं। भोसले घाट पर भी काफी भीड़ देखने को मिली। 

11:35 AM, 25-Oct-2026

नमो घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एयर शो के दौरान जल, थल और नभ से पीएम मोदी की निगहबानी होगी। नमो घाट समेत अन्य आसपास के घाटों पर गंगा में पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोर तैनात होंगे। सेना के हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जाएगी। 

11:34 AM, 25-Oct-2026

पीएम का पल-पल इंतजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमो घाट पर पल-पल इंतजार हो रहा है। डमरू वादन के लिए टीम पहुंच चुकी है। सभी स्वागत स्पॉट पर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं। नमो घाट पर सुरक्षा तगड़ी है। पीएम पांच स्तरीय सुरक्षा में घेरे में होंगे।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed