फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Varanasi Visit: पीएम ने 16 अटल आवासीय स्कूलों का लोकार्पण किया, बोले- काशी की हर गली में संगीत

Sat, 23 Sep 2023 07:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Sep 2023 07:42 PM IST
खास बातें

 PM Modi Varanasi Cricket Stadium Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेडियम भगवान की थीम पर बनेगा। खेल को लेकर समाज की सोच बदली है। आज जो खेलेगा वही खिलेगा। इसके बाद पीएम मोदी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में महिलाओं को संबोधित किया। फिर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन
PM Modi Live in Varanasi Today: PM Narendra Modi Lays Foundation Stone Kashi International Cricket Stadium
PM MODI - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:26 PM, 23-Sep-2023

विशेष विमान से दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर से सड़क मार्ग से चलकर वाराणसी एयरपोर्ट पर शाम 07:05 बजे पहुंचे। एयरपोर्ट से प्रस्थान के दौरान एप्रन पर लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए। पीएम करीब पौने दो बजे वाराणसी पहुंचे थे। 
06:31 PM, 23-Sep-2023

पीएम मोदी का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से पीएम मोदी का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। शहर के रास्तों में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है। सीएम योगी भी पीएम के साथ मौजूद हैं।  
विज्ञापन
06:24 PM, 23-Sep-2023

पीएम मोदी ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में कलाकारों की प्रस्तुति देख पीएम मोदी मंत्रमुग्ध हो गए। वो हर प्रस्तुति पर ताली बजाते रहे। अंत में पीएम मोदी मंच पर सभी कलाकारों के बीच पहुंचे। उनसे हाथ मिलाया और फोटो सेशन भी कराया। 
05:52 PM, 23-Sep-2023

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में प्रस्तुति देख रहे पीएम मोदी

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी कलाकारों की ओर से विशेष प्रस्तुति को देख रहे हैं। 
05:13 PM, 23-Sep-2023

पीएम मोदी बोले- इन उपलब्धियों के लिए सभी को बधाई

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ही मैंने बनारस के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया है। आज मुझे यहां उत्तर प्रदेश के 16 अटल आवासीय विद्यालयों के लोकार्पण का भी अवसर मिला है। मैं इन सभी उपलब्धियों के लिए काशीवासियों व उत्तर प्रदेश के लोगों और श्रमिकों को बधाई देता हूं।
05:02 PM, 23-Sep-2023

पीएम मोदी बोले- काशी की गली-गली में संगीत

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि काशी और संस्कृति को अलग कह रही नहीं सकते। काशी की गली-गली में संगीत है। कई घराने हैं। संगीत की समृद्ध विरासत है। पीएम मोदी ने रामलीला, नागनत्थैया मेला, देवदीपावली और संकट मोचन संगीत समारोह का जिक्र कर संगीत की बखान किया। कहा कि काशी में तबला है तो सितार भी है। शहनाई है तो मृदंग और वीणा भी है। पीएम मोदी ने कहा कि काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की तरह काशी सांसद खेल महोत्सव हो रहा है। आने वाले दिनों में काशी सांसद ज्ञान महोत्सव का आयोजन होगा।  
पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:01 PM, 23-Sep-2023

धीरे-धीरे साकार हो रहा सपना

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब मैं यहां आया था, तो मैंने जिस काशी की कल्पना की थी, विकास और विरासत का वो सपना अब धीरे-धीरे साकार हो रहा है। बनारस के लोगों के प्रयास से यह सब कुछ हुआ है। पीएम ने काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का जिक्र कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि इस महोत्सव से पता चला कि मेरी काशी और आसपास के जिले में कितनी प्रतिभा है। आने वाले दिनों में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव एक ऊंचाई पर पहुंचेगा।
04:55 PM, 23-Sep-2023

बाबा के आशीर्वाद से जी-20 सम्मलेन हुआ सफल

पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के जरिए भारत ने पूरी दुनिया में अपना झंडा गाड़ा है लेकिन उसमें काशी की सेवा विशेष है। जी 20 के लिए जो-जो मेहमान काशी आए वे इसे अपनी यादों में साथ लेकर गए हैं। मैं मानता हूं कि जी 20 की सफलता महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुई है। बाबा की कृपा से काशी अब विकास के अभूतपूर्व आयाम गढ़ रही है।
04:52 PM, 23-Sep-2023

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेता सम्मानित 

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेताओं को पीएम मोदी ने सम्मानित किया। बच्चों से संवाद भी किया।
04:50 PM, 23-Sep-2023

अटल आवासीय विद्यालय के बारे में 

वाराणसी के करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में 80 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इनमें 40 छात्र और 40 छात्राएं शामिल हैं। विद्यालय में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों के बालक-बालिकाओं और कोविड-19 के दौरान अपने माता- पिता को खो चुके अनाथ बच्चों को दाखिला दिया गया है। बीते 10 सितंबर से विद्यालय का सत्र शुरू हो गया है। 
करसड़ा में 66.54 करोड़ रुपये की लागत से श्रमिक बच्चों के लिए बना अटल आवासीय विद्यालय 12 एकड़ में बना है। इसमें हॉस्टल आदि की सुविधाएं हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed