Lok Sabha Election: यूपी में सात चरण में मतदान, पीएम की सीट पर एक जून को वोटिंग
{"_id":"65f52365518b2968630f1a7a","slug":"up-lok-sabha-election-2024-dates-announcement-live-ec-press-conference-phase-wise-chunav-schedule-results-news-2024-03-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: यूपी में सात चरण में मतदान, पीएम की सीट पर एक जून को वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 16 Mar 2024 09:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:01 PM IST
खास बातें
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Dates, Schedule Live News: चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव की तारीखों से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:59 PM, 16-Mar-2024
लखनऊ के आसपास 20 मई को मतदान
लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे। लखनऊ सहित आसपास के जिलों में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होगा।
06:54 PM, 16-Mar-2024
काशी के 19 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट
काशी के 19 लाख 39 हजार 255 मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में पुरुष मतदाता 10 लाख 53 हजार 293 और महिला मतदाता आठ लाख 85 हजार 827 हैं। इसके अलावा ट्रांसजेंडर वोटर्स 135 हैं।
काशी के 19 लाख 39 हजार 255 मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में पुरुष मतदाता 10 लाख 53 हजार 293 और महिला मतदाता आठ लाख 85 हजार 827 हैं। इसके अलावा ट्रांसजेंडर वोटर्स 135 हैं।
विज्ञापन
05:53 PM, 16-Mar-2024
मेरठ में वोटिंग 19 और 26 अप्रैल को
मेरठ में चुनाव 19 और 26 अप्रैल को होगा। मुजफ्फरनगर की सीट सरधना और बिजनौर की सीट हस्तिनापुर में चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बागपत और मेरठ लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा। इस चरण में बागपत की सिवालखास और मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट की कैंट, दक्षिण, नगर और किठौर विधानसभा सीट पर चुनाव होगा। मेरठ सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तारीख चार अप्रैल होगी। आठ अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मेरठ लोकसभा सीट के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।
04:37 PM, 16-Mar-2024
उत्तर प्रदेश में सातवां चरण
महराजगंजगोरखपुर
कुशीनगर
देवरिया
बांसगांव
घोसी
सलेमपुर
बलिया
गाजीपुर
चंदौली
वाराणसी
मिर्जापुर
रोबर्ट्सगंज
04:32 PM, 16-Mar-2024
उत्तर प्रदेश में छठवें चरण में इन सीटों पर मतदान
सुल्तानपुरप्रतापगढ़
फूलपुर
इलाहाबाद
अंबेडकरनगर
श्रावस्ती
डोमरियागंज
बस्ती
संतकबीरनगर
लालगंज
आजमगढ़
जौनपुर
मछलीशहर
भदोही
04:31 PM, 16-Mar-2024
उत्तर प्रदेश में पांचवां चरण
मोहनलाल गंजलखनऊ
रायबरेली
अमेठी
जालौन
झांसी
हमीरपुर
बांदा
फतेहपुर
कौशाम्बी
बाराबंकी
फैजाबाद
कैसरगंज
गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
04:26 PM, 16-Mar-2024
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण में मतदान
शाहजहांपुरलखीमपुर खीरी
धौरहरा
सीतापुर
हरदोई
मिश्रिख
उन्नाव
फर्रुखाबाद
इटावा
कन्नौज
कानपुर
अकबरपुर
बहराइच
04:24 PM, 16-Mar-2024
उत्तर प्रदेश में तीसरा चरण में मतदान
संभलहाथरस
आगरा
फतेहपुर सीकरी
फिरोजाबाद
मैनपुरी
एटा
बदायूं
आंवला
बरेली
04:22 PM, 16-Mar-2024
यूपी में दूसरे चरण में इन सीटों पर चुनाव
अमरोहामेरठ
बागपत
गाजियाबाद
गौतमबुद्ध नगर
बुलंदशहर
अलीगढ़
मथुरा
04:19 PM, 16-Mar-2024
यूपी में पहले चरण में इन सीटों पर चुनाव
सहारनपुरकैराना
मुजफ्फरनगर
बिजनौर
नगीना
मुरादाबाद
रामपुर
पीलीभीत