फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azamgarh Rampur By Election Result Live: रामपुर-आजमगढ़ में खिला कमल, पीएम मोदी ने उपचुनाव में मिली जीत को बताया ऐतिहासिक

Sun, 26 Jun 2022 06:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Jun 2022 06:39 PM IST
खास बातें

Azamgarh Rampur By Poll Result 2022 Live Updates In Hindi: रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42 हजार वोटों से हराया। वहीं, आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को मात दी। यहां पढ़ें मतगणना से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
UP Lok Sabha By Election Result 2022 Live Updates from Azamgarh and Rampur Seat Vote Counting News in Hindi
UP Lok Sabha By Election - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:39 PM, 26-Jun-2022

धर्मेंद्र यादव बोले- हार जीत से डरने वाला नहीं

मैं समाजवादी पार्टी से क्षमा मांगता हूं। मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। आजमगढ़ की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद, जनता ने अपना अभूतपूर्व समर्थन दिया। हार जीत से धर्मेंद्र यादव डरने वाला नहीं। आजमगढ़ की जनता का सहयोग और प्यार मिला।
06:23 PM, 26-Jun-2022

बीएसपी में ही भाजपा को हराने की सैद्धान्तिक व जमीनी शक्तिः बसपा सुप्रीमो मायावती

उपचुनाव परिणाम आने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा, 'उपचुनावों को रूलिंग पार्टी ही अधिकतर जीतती है, फिर भी आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीएसपी ने सत्ताधारी भाजपा व सपा के हथकंड़ों के बावजूद जो कांटे की टक्कर दी है वह सराहनीय है। पार्टी के छोटे-बड़े सभी जिम्मेदार लोगों व कार्यकताओं को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ना है।'

यूपी के इस उपचुनाव परिणाम ने एक बार फिर से यह साबित किया है कि केवल बीएसपी में ही यहां भाजपा को हराने की सैद्धान्तिक व जमीनी शक्ति है। यह बात पूरी तरह से खासकर समुदाय विशेष को समझाने का पार्टी का प्रयास लगातार जारी रहेगा ताकि प्रदेश में बहुप्रतीक्षित राजनीतिक परिवर्तन हो सके।
विज्ञापन
06:05 PM, 26-Jun-2022

आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिकः पीएम मोदी

आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकार के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं। मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 
05:41 PM, 26-Jun-2022

निरहुआ के कब्जे में आजमगढ़

समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। लोकसभा उपचुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को पछाड़ दिया है। दिनेश लाल यादव यादव 8679 मतों से विजयी घोषित।

किसको मिले कितने वोट
भाजपा - 312768
सपा - 304089
बसपा - 266210
05:21 PM, 26-Jun-2022

परिवारवादी ताकतों को जनता ने दिया स्पष्ट संदेशः सीएम योगी

चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम योगी ने कहा कि एक बार फिर नकारात्मक सोच और विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए कुख्यात ताकतों को, परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश जनता ने दिया है कि अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाली माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को जनता स्वीकार करने वाली नहीं है।
04:39 PM, 26-Jun-2022

दिनेश लाल यादव जीते, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को सात हजार से अधिक मतों से हराया। आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:26 PM, 26-Jun-2022

आंकडों में आजमगढ़ लोक सभा चुनाव

बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2,99,968 मत मिले। सपा के धमेंद्र यादव को 2,90,835 वोट जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 2,57,572 वोट मिले।
03:58 PM, 26-Jun-2022

रामपुर लोक सभा सीट पर मिली जीत पर सीएम योगी ने रामपुर की जनता का जताया आभार

रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।

यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!
 
03:50 PM, 26-Jun-2022

दिनेश लाल यादव निरहुआ का ट्वीट- जनता की जीत!

आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।
03:44 PM, 26-Jun-2022

भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर

आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ अब 11213 वोटों से आगे हैं। निरहुआ को 294377 मत प्राप्त हुए हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 283164 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 252725 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed