Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6adf9c6088607beb3c0e35b4","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-10-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
06:05 AM, 27-Oct-2026
भदोही: सुरियावां स्टेशन के पूर्वी फाटक 41ए पर दो दिन आठ-आठ घंटे का ब्लॉक, 10 से 15 किमी बढ़ा सफर; परेशानी
सुरियावां स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक 41ए को रेलवे के पुनरीक्षण कार्य के चलते दो दिन तक रोजाना आठ-आठ घंटे बंद रखा गया। इससे भारी वाहनों और चार पहिया चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक बंद होने से वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा, जिससे लोगों का सफर 10 से 15 किलोमीटर तक बढ़ गया। और पढ़ें05:56 AM, 27-Oct-2026
वाराणसी में आज डायवर्जन: एमएलसी चुनाव के मतगणना के लिए बना ट्रैफिक प्लान, पार्किंग और रूट तय; जानें डिटेल
वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर आज यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। मतगणना एजेंटों के वाहनों की पार्किंग और आवागमन के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए डायवर्जन लागू रहेगा। और पढ़ें
विज्ञापन
05:48 AM, 27-Oct-2026
फुटबॉल चैंपियनशिप: चौथे दिन आठ रोमांचक मुकाबले, बस्ती, विंध्याचल, झांसी, मेरठ पर भारी पड़ी काशी; 4-1 से जीता
सिगरा में आयोजित सीनियर पुरुष प्रादेशिक फुटबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन आठ मुकाबले खेले गए। वाराणसी ने बस्ती को 4-1 से हराया। काशी, लखनऊ, बरेली और कानपुर की टीमें विंध्याचल, झांसी और मेरठ पर भारी पड़ीं। प्रयागराज, अलीगढ़, कानपुर, देवीपाटन और गोरखपुर की टीमों ने भी अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर की उम्मीदें मजबूत कीं। और पढ़ें05:46 AM, 27-Oct-2026
एमएलसी चुनाव: आज पहड़िया मंडी में मतगणना, 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला; आठ जिलों में हुई थी वोटिंग
वाराणसी के पहड़िया मंडी में आज एमएलसी चुनाव की मतगणना होगी। इसके साथ ही आठ जिलों में हुए मतदान के बाद 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 24 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। और पढ़ें05:46 AM, 27-Oct-2026
यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, दो दिन में देनी होगी आपत्ति; पिछले साल 117 केंद्रों पर हुआ था एग्जा
यूपी बोर्ड की आगामी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। पिछले साल 117 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। और पढ़ें05:46 AM, 27-Oct-2026
वाराणसी: 11.72 लाख रुपये साइबर ठगी के आरोपी को मिली जमानत, खाते से 12 लाख की ठगी; आया था फोन
वाराणसी में बीमा बोनस का झांसा देकर 11.72 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोपी रंजन कुमार को अदालत से जमानत मिल गई। वहीं, जंसा क्षेत्र के घनश्याम सिंह यादव के यूको बैंक खाते से 12 लाख रुपये निकालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। दूसरी ओर, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में दो आरोपियों को अग्रिम जमानत मिली। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:46 AM, 27-Oct-2026
संस्कृति संसद: काशी में जुटेंगे 3000 साधु-संत, बलूच प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे; मनुस्मृति व जेन-जी के लिए संवाद
काशी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 3 से 5 नवंबर तक संस्कृति संसद का आयोजन होगा। इसमें करीब 3000 साधु-संत जुटेंगे और बलूच प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। आयोजन में बलूचिस्तान की आजादी के लिए रोडमैप, हिंदू आचार संहिता, मनुस्मृति और मंदिर मुक्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पहला चरण 31 अक्टूबर से शुरू होगा। रॉ के पूर्व निदेशक एनके सूद भी शामिल होंगे। और पढ़ें05:41 AM, 27-Oct-2026
मतगणना आज: स्थल पर स्याही वाली पेन नहीं ले जा सकेंगे, परिधि में सिर्फ पासधारक होंगे; सपाजन बोले- गड़बड़ी है
वाराणसी में मतगणना स्थल को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। एक किलोमीटर की परिधि में केवल पासधारकों को प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा के मद्देनजर मोबाइल फोन, ज्वलनशील पदार्थ, स्याही वाली पेन, नुकीली वस्तुएं, पानी की बोतल, लाइटर और पान मसाला ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। और पढ़ें05:40 AM, 27-Oct-2026
दंगल: काशी और भोपाल के पहलवानों के बीच 80 हजारी दंगल बराबरी पर छूटा, गाजीपुर ने दिल्ली को हराया
शरद पूर्णिमा पर वीर लोरिक व्यायामशाला में आयोजित विराट कुश्ती दंगल में 50 जोड़ी पहलवानों ने दमखम दिखाया। काशी और भोपाल के पहलवानों के बीच 80 हजारी मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों ने ईरानी और चरखा दांव आजमाए, लेकिन जीत नहीं मिली। वहीं, गाजीपुर के उदयवीर ने दिल्ली के नितिन को एक मिनट में चित कर 60 हजार रुपये का इनाम जीता। और पढ़ें05:33 AM, 27-Oct-2026