फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में योगी आदित्यनाथ: पीएम मोदी से की मुलाकात, सरकार के गठन को लेकर हुई चर्चा

Sun, 13 Mar 2022 09:34 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 13 Mar 2022 09:34 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में हैं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
UP Election Results 2022 LIVE Updates CM Yogi to Meet PM Modi Discussed on New Cabinet Minister Rajnath Singh BJP President Nadda
योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:34 PM, 13-Mar-2022
राजनाथ से योगी ने की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ के आवास पर मुलाकात की।

09:33 PM, 13-Mar-2022
शाह से भी मिले मोदी
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत पर योगी आदित्यनाथ को बधाई।"

विज्ञापन
07:05 PM, 13-Mar-2022
जेपी नड्डा से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

06:59 PM, 13-Mar-2022
पीएम मोदी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएमओ के मुताबिक, रविवार को योगी आदित्यनाथ से भेंट हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
06:02 PM, 13-Mar-2022
पीएम मोदी के साथ बैठक जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक जारी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा चल रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और नए मंत्रिमंडल को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हो रही है।
04:56 PM, 13-Mar-2022
पीएम से मिलने पहुंचे योगी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए योगी आदित्यनाथ पीएम आवास पहुंच गए हैं। यहां शाम पांच बजे दोनों के बीच मुलाकात शुरू होगी। बताया जाता है कि इस दौरान मंत्रिमंडल के नामों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
Image
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:51 PM, 13-Mar-2022
कल गृहमंत्री शाह से मिलेंगे योगी
दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। आज शाह गुजरात में हैं। वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ योगी की मुलाकात होगी। 
03:20 PM, 13-Mar-2022
उप-राष्ट्रपति से मिले सीएम योगी
चुनाव जीतने के बाद दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने यूपी चुनाव और विकास कार्यों के बारे में उप-राष्ट्रपति को जानकारी दी। इसके पहले योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनेवाल से भी मुलाकात की। अब शाम को पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय तय हुआ है। 
 
02:45 PM, 13-Mar-2022
बीएल संतोष से मिले सीएम योगी
उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतने के बाद दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनेवाल से मुलाकात की। अब शाम को पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय तय हुआ है। 

12:04 PM, 13-Mar-2022
थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में दिल्ली पहुंच जाएंगे। यहां वह सबसे पहले दोपहर एक बजे संगठन महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ है। शाम छह बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रात आठ बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात का कार्यक्रम है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed