फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live: अमित शाह का समाजवादी पार्टी पर हमला, बोले- सपा के समय NIZAM का राज होता था, इसका मतलब भी बताया

Thu, 30 Dec 2021 07:18 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 30 Dec 2021 07:18 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates: अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने आज प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव के लिए तैयार हैं, हालांकि कुछ पार्टियां रैली के विरोध में है। चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना दिशानिर्देश का पूरा पालन किया जाएगा। हमने ओमिक्रॉन को लेकर भी समीक्षा की है। चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना को देखते हुए 1500 लोगों पर एक बूथ को घटाकर 1250 लोगों पर एक बूथ कर दिया गया है। इससे 11 हजार बूथ बढ़े हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता सूची 5 जनवरी को आएगी। अब तक 15 करोड़ से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं।  नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख तक भी मतदाता सूची में अपने नाम को लेकर दावे-आपत्ति बता सकते हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: Will UP Vidhan Sabha Election Postponed, UP Election 2022 Date, Pre-Election Coverage News Updates in Hindi
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:21 PM, 30-Dec-2021
गृहमंत्री अमित शाह ने अलीगढ़ में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। शाह ने कहा, सपा के समय NIZAM का राज होता था। उन्होंने NIZAM का मतलब भी बताया। कहा, NIZAM में N का मतलब नसीमुद्दीन, I का मतलब इमरान मसूद, ZA का मतलब आजम खान और  M का मतलब मुख्तार अंसारी है। मोदी और योगी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश को इस NIZAM राज से मुक्त कर कानून का शासन स्थापित करने का काम किया है।

शाह ने आगे कहा, 'समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एक नई प्रकार की प्रयोगशाला यानी लैब (LAB) बनाई थी। सपा की LAB का मतलब ही अनोखा है। इसमें L का मतलब लूट, A का मतलब आतंकवाद और B का मतलब भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा, ''विकास बबुआ के बस की बात नहीं है और बुआ जी तो अभी तक ठंड के कारण बाहर ही नहीं निकल पाई हैं। अरे बहनजी चुनाव के मैदान में आ जाइए बाद में मत कहना प्रचार नहीं करने दिया। ये बुआ, बबुआ और बहन तीनों मिलकर एकसाथ भी आ जाएं तो भी बीजेपी कार्यकर्ताओं से नहीं जीत सकते हैं। 
 
01:35 PM, 30-Dec-2021
गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी देर के अंदर मुरादाबाद में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज ही अलीगढ़ और उन्नाव में भी उनकी रैली होगी। मुरादाबाद में होने वाली रैली के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
01:35 PM, 30-Dec-2021
अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने ट्विट किया, 'निर्दयी भाजपा सरकार की एनकाउंटर-संस्कृति ने कुछ पुलिसवालों को बेरहम बना दिया है। शिक्षक भर्ती के प्रदर्शनकारियों की गर्दन पर हाथ डालनेवाले प्रशासन को उप्र के बेरोज़गार युवा बाइस में जवाब देंगे। उप्र के हर एक पुलिसवाले को फिर से संवेदनशील बनाना भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती है।'
12:44 PM, 30-Dec-2021

बुजुर्गों और दिव्यांगो के लिए घर से वोट देने की सुविधा

चुनाव आयोग ने कहा कि  बुजुर्गों और दिव्यांगो के लिए घर से वोट देने की सुविधा दी गई है।
 
12:42 PM, 30-Dec-2021

आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को मीडिया में अपनी जानकारी देनी होगी

आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को मीडिया में यह प्रसारित करना होगा कि उनके खिलाफ कौन-सी धाराएं लगी हैं, कौन-से मामले चल रहे हैं। राजनीतिक दलों को भी यह प्रसार करना होगा कि उन्होंने ऐसी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को क्यों चुना है?
12:42 PM, 30-Dec-2021

पारदर्शिता के साथ वोटिंग के लिए वेबकास्टिंग

कम से कम एक लाख बूथ पर वेबकास्टिंग की जाएगी ताकि यह लोग देख सकें कि पूरी पारदर्शिता के साथ वोटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:36 PM, 30-Dec-2021

मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया जाएगा

चुनाव आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता पंजीकरण का कार्यक्रम भी चल रहा है। उस पर काफी मेहनत हुई है। 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

 
12:25 PM, 30-Dec-2021

कोरोना को देखते हुए 1500 लोगों पर एक बूथ को घटाकर 1250 लोगों पर किया गया

कोरोना को देखते हुए 1500 लोगों पर एक बूथ को घटाकर 1250 लोगों पर एक बूथ कर दिया गया है। इससे 11 हजार बूथ बढ़े हैं। हर पोलिंग बूथ पर पानी, बिजली और शौचालय की व्यवस्था होगी। दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था होगी।
12:20 PM, 30-Dec-2021

800 पोलिंग स्टेशन ऐसे बनाए जाएंगे जहां सिर्फ महिला पोलिंग अधिकारी होंगे

कम से कम 800 पोलिंग स्टेशन ऐसे बनाए जाएंगे जहां सिर्फ महिला पोलिंग अधिकारी होंगे। मतदाता एपिक कार्ड के अलावा 11 अन्य दस्तावेज दिखाकर वोटर वोट डाल सकता है। इसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड जैसे दस्तावेज शामिल हैं।
12:18 PM, 30-Dec-2021

कुछ प्रतिनिधियों ने प्रशासन के पक्षपाती रवैये के बारे में शिकायत की

चुनाव आयोग ने कहा कि कुछ प्रतिनिधियों ने प्रशासन के पक्षपाती रवैये के बारे में शिकायत की। पुलिस द्वारा रैलियों पर अनुचित प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया। अधिकतर राजनीतिक दलों ने प्रचार के दौरान धनबल, शराब और मतदाताओं को मुफ्त चीजें दिए जाने पर चिंता जताई है। इन मुद्दों से आयोग अवगत है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed